नवीनतम

हिमाचल विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सामने चुनौतियों का पहाड़,AAP भी फंसाएगी पेच

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. इस बीच राज्य में सियासी सरगर्मियां तेजी से परवान चढ़ रही हैं.मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही है.कांग्रेस ने चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों का ऐलान किया है.जबकि बीजेपी ने 62 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं.हिमाचल प्रदेश में एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को नतीजे सामने आएंगे.

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में बीजेपी संसदीय बोर्ड की मैराथन बैठक मंगलवार देर रात तक चली थी.गौरतलब है कि बीजेपी के लिए इस बार जीत की राह आसान नहीं है.पार्टी का असल मुकाबला तो यूं तो कांग्रेस के साथ है.लेकिन आम आदमी पार्टी ने भी प्रचार में सारी ताकत झोंक रखी है.हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार है जिसके मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हैं.हालांकि बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई कर रही है.इस पहाड़ी राज्य में कांग्रेस और  बीजेपी ही मुख्य पार्टियां हैं.सत्ता या तो कांग्रेस के पास या बीजेपी के पास ही रही है.

इस बीच यूपी के डिप्टी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पार्टी के घोषित उम्मीदवारों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं

 


 

इस बार चुनावों में मुकाबला कांटे का हो सकता है.बीजेपी को आम आदमी पार्टी से भी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. वैसे बीजेपी को इस बार चुनाव में एंटी इनकंबैंसी का सामना भी करना पड़ सकता है.हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है और 29 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकते हैं. चुनाव आयोग ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में कुल 55.07 लाख वोटर हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago