देश

‘विपक्ष की महिला सांसदों ने घेर ली पीएम मोदी की कुर्सी, नहीं दे पाए भाषण’, लोकसभा में कार्यवाही स्थगित होने के बाद क्या-क्या हुआ?

PM Modi speech postponed: बजट सत्र के दौरान आज भी लोकसभा में हंगामा जारी रहा. आज (4 फरवरी) करीब शाम पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने वाले थे. लेकिन जोरदार हंगामे के चलते पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने लोकसभा की कार्यवाही कल (5 फरवरी) सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. इससे प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन भी टल गया.

‘पीएम मोदी को महिला सांसदों ने घेरा’

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने लोकसभा में हुए हंगामे का ठीकरा विपक्ष पर फोड़ा है. मनोज तिवारी ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगता हुए कहा कि प्रधानमंत्री जहां बैठते हैं, विपक्ष के लोग वहां तक चढ़ गए थे. उन्होंने कहा कि विपक्ष की महिला सदस्यों ने पीएम की चेयर का घेराव किया और उनकी मंशा प्रधानमंत्री पर हमले की थी.

मनोज तिवारी ने आगे कहा कि विपक्ष की महिला सांसदों को हमारे वरिष्ठ मंत्री ने समझाया और वापस जाने का निवेदन करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री नहीं आ सकते. लेकिन महिला सांसद सुनने को तैयार नहीं थीं. मनोज तिवारी ने दावा किया कि विपक्ष के सांसद मारपीट करने वाले हाव-भाव के साथ आए थे.

‘सांसद बैनर-पोस्टर लिए ऐसे दौड़ रहे, जैसे वह सड़क पर हों’

एनडीए (NDA) सहयोगी एलजेपी (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा ने विपक्षी सांसदों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि कुछ सांसद बैनर-पोस्टर लेकर ऐसे दौड़ रहे थे, जैसे सड़क पर हों, जिससे सदन का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया. वर्मा के मुताबिक, हालात ऐसे बना दिए गए कि हाथापाई की नौबत आ सकती थी.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कार्यवाही स्थगित होने के बाद विपक्ष की कुछ महिला सांसद ट्रेजरी बेंच तक पहुंच गईं और निशिकांत दुबे की ओर बढ़ने लगीं. मंत्रियों द्वारा समझाने के बावजूद वे आगे बढ़ती रहीं, बाद में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के हस्तक्षेप पर सभी वापस लौटे.

राहुल गांधी ने साधा पीएम पर निशाना

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला. उन्होंने एक्स में पोस्ट कर लिखा कि, “जैसा मैंने कहा, पीएम मोदी संसद में नहीं आएंगे. राहुल गांधी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वो डरे हुए हैं और सच्चाई का सामना नहीं करना चाहते.”

कांग्रेस की महिला सांसदों ने क्या कहा?

कांग्रेस की महिला सांसद वर्षा गायकवाड़ ने पूरे घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि वह, जोतिमणि और गनीबेन ठाकुर निशिकांत दुबे की ओर बढ़ीं, जबकि उस समय प्रधानमंत्री सदन में मौजूद नहीं थे. वर्षा गायकवाड़ के मुताबिक, उन्होंने निशिकांत दुबे से महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर सवाल किया और उनसे सामने आकर जवाब देने को कहा.

उन्होंने बताया कि इसी दौरान निशिकांत दुबे वहां से हटने लगे, जिस पर उन्होंने कहा कि वह भाग रहे हैं. इसके बाद एनडीए की महिला सांसद भी उस तरफ आने लगीं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. हालांकि, बाद में स्थिति को संभाल लिया गया और सभी सांसद अपनी-अपनी जगह लौट गए.


ये भी पढ़ें: Parliament Budget Session: संसद में गूंजा मणिपुर और नफरत का मुद्दा, खड़गे के तीखे तेवरों से बढ़ी राज्यसभा में तपिश


कार्यवाही स्थगित होने के बाद क्या-क्या हुआ?

कार्यवाही स्थगित होने की घोषणा होते ही सदन में हलचल और बढ़ गई. पीठासीन संध्या राय के ऐलान के बाद विपक्षी दलों के नेता बैनर-पोस्टर लेकर चेयर के सामने पहुंच गए और वेल में उतर आए. कुछ सांसद ट्रेजरी बेंच की ओर भी बढ़े. हालात को संभालने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, किरेन रिजिजू और अश्विनी वैष्णव विपक्षी नेताओं से बातचीत करने लगे. इसी दौरान दीपेंद्र हुड्डा और जोतिमणि, हाथों में पोस्टर लिए हुए, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के पास पहुंचे. बातचीत के बाद धीरे-धीरे स्थिति काबू में लाई गई.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

2 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

6 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago