देश

BJP ने राजस्थान के लिए जारी की पांचवीं लिस्ट, वसुंधरा समर्थकों को तवज्जो नहीं, नए चेहरे को मौका

Rajasthan BJP Candidate List: भाजपा ने 25 नवंबर को होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. पार्टी की ओर से जारी की गई ये पांचवीं सूची है. बताया जा रहा है कि पार्टी ने इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थकों को तवज्जो नहीं दी है. हालांकि, बीजेपी के इस लिस्ट में कुछ नए चेहरे को शामिल किया गया है. पार्टी ने मावली (उदयपुर) से मौजूदा विधायक धर्मनारायण जोशी को हटा दिया है और उनकी जगह केजी पालीवाल को मैदान में उतारा है. पार्टी द्वारा मैदान में उतारे गए नए चेहरों में सिविल लाइंस से गोपाल शर्मा और आदर्श नगर से रवि नैय्यर शामिल हैं.

विजय बंसल को भरतपुर से ठोकेंगे ताल

पार्टी ने 2 नवंबर को जारी तीसरी सूची में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की पुत्रवधू पूनम कंवर भाटी के नाम की घोषणा की थी. हालांकि, ताजा सूची में कोलायत सीट पर पूनम कंवर भाटी की जगह उनके बेटे अंशुमान सिंह भाटी को दी गई है. जबकि अमित चौधरी को हनुमानगढ़ से, चंद्रमोहन बटवाड़ा को किशनपोल से, विजय बंसल को भरतपुर से, पूर्व विधायक राजकुमार रिणवा को सरदारशहर से, प्रहलाद गुंजल को कोटा उत्तर से और बाबू सिंह राठौड़ को शेरगढ़ से मैदान में उतारा गया है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election: “राजस्थान में कांग्रेस की लड़ाई ED से है”, बीजेपी को गहलोत ने दी चुनौती- दम है तो मुकाबला करो

पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी का कटा टिकट

सिविल लाइन सीट से दावेदार पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी का टिकट काट दिया है जिन्हें वसुंधरा राजे का करीबी बताया जाता है. सिविल लाइंस से बीजेपी ने नए चेहरे पर दांव लगाया है. यहां से पत्रकार गोपाल शर्मा को टिकट दिया गया है.

बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को चुनाव होने हैं. इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने लगभग तैयारी कर ली है. चुनाव प्रचार अभियान भी राज्य में तेज हो गया है. बीजेपी इस साल केंद्रीय नेतृत्व के दम पर ही राज्य विधानसभा चुनाव लड़ रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago