होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Anushka Sharma Birthday Wish To Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज 35 साल के हो गए. सोशल मीडिया पर विराट को फैंस और सेलेब्स बर्थडे विश कर रहे है. अपने 35वें जन्मदिन के मौके पर विराट कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में विश्व कप-2023 के मैच में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेंगे. इस खास मौके पर उनकी पत्नी अनुष्का ने उन्हें विश भी किया है.
इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पति को मजेदार अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली के जीरो बॉल पर आउट होने पर एक आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. बता दें कि विराट कोहली के उस मैच को अनुष्का ने याद किया जब क्रिकेटर ने केविन पीटरसन को जीरो बॉल पर आउट किया था. ऐसा 2011 टी20 मैच के दौरान हुआ था.
इसके साथ ही इस पोस्ट के लिए एक शानदार कैप्शन भी लिखा है. एक्ट्रेस ने अपने पति को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, वो जिंदगी के हर रोल में बेहतरीन हैं और अब भी अपने टोपी में कुछ नई उपलब्धियां जोड़ते जा रहे हैं. मैं आपसे ताउम्र ऐसे ही प्यार करती रहूंगी, हर पल, चाहे कुछ भी हो जाए. वहीं इस पोस्ट का विराट कोहली ने मजेदार जवाब दिया है. उन्होंने दिल वाले इमोजी के साथ माथे पर हाथ वाले इमोजी को शेयर किया. पति विराट को बर्थडे विश करने का अनुष्का का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
बता दें कोहली अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान ने अपने करियर के 16वें साल में ही वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसका कई खिलाड़ी सिर्फ सपना देखते हैं. बहुत ही कम समय में कोहली ने सचिन के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, कई रिकॉर्ड की बराबरी की है और कई रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले हैं. सचिन के 49 वनडे शतकों पर एक नजर. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने 462 वनडे मैचों में 49 शतक लगाए हैं, जबकि कोहली ने सिर्फ 288 मैचों में 48 वनडे शतक लगाए हैं.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…