देश

“जब जब आपने आशीर्वाद दिया एक पलटू राम ने पीएम बनने के लिए…”, मुजफ्फरपुर में नीतीश पर बरसे अमित शाह

Amit Shah On Nitish Kumar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुजफ्फरपुर के पताही में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में बिहार की जनता ने मोदी जी को 31 सीटें दी, 2019 में 39 सीटें दी, 1 की कमी है. 2024 में 40 की 40 सीटें मोदी जी की झोली में डाल दीजिए. इससे भी बड़ी विनती है कि 2025 में इस बार कमल फूल की सरकार बनानी है, भाजपा सरकार बनानी है, क्योंकि आपने जब जब आशीर्वाद दिया एक पलटू राम ने प्रधानमंत्री बनने के लिए बिहार के जनादेश के साथ द्रोह किया.”

“INDIA गठबंधन का एक ही एजेंडा, नरेंद्र मोदी का विरोध ​करना”

उन्होंने कहा, “INDIA गठबंधन का एक ही एजेंडा है, नरेंद्र मोदी का विरोध ​करना. इन्हें जब सत्ता मिली तब 12 लाख करोड़ के घोटाले किए थे, भ्रष्टाचार का विरोध करने वाले नीतीश बाबू आज चार्जशीटेड लोगों के साथ सत्ता का सुख भोग रहे हैं. नीतीश जी शर्म करो लालू की खिलाफत करके राजनीति की थी आज लालू की गोदी में बैठे हो.”

अमित शाह ने कहा कि इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि एक प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, वहीं दूसरा अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं. नीतीश कुमार जी लालू जी और इंडी गठबंधन में फंस चुके हैं, बाहर तो निकलना चाहते हैं. लेकिन, निकल नहीं पा रहे हैं.

मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आरजेडी और जदयू जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के समर्थन में नहीं थे. इन्होंने कहा था कि अगर धारा 370 हटाई गई तो खून की नदियां बह जाएंगी. लालू जी, खून की नदियां छोड़ो, किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं हुई. शाह ने कहा कि बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़ें में हेरफेर किया गया. यादवों की संख्या बढ़ा दी गई. मुजफ्फरपुर में शाह के इस बयान के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी ने निशाना साधा.

यह भी पढ़ें: India Canada Relation: निज्जर हत्याकांड में भारत पर आरोप लगाने की साजिश का पर्दाफाश, खुलासे के बाद मचा हड़कंप

तेजस्वी यादव ने किया पलटवार

तेजस्वी ने कहा, “हमने अमित शाह का बयान सुना जिसमें उन्होंने कहा है कि जाति-जनगणना में यादव, मुसलमान लोगों की जनसंख्या बढ़ाई गई है और बाकी लोगों की कम की गई है. हम यही कहना चाहते हैं कि अगर इतना ही गलत हुआ है तो वे देश भर में जाति-जनगणना करा लें.”

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

1 minute ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

14 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

8 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

8 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

9 hours ago