देश

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 29 उम्मीदवारों की तीसरी सूची

Jammu-Kashmir Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को 29 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी. तीसरी सूची में दूसरे चरण में मतदान वाली 10 और तीसरे चरण में मतदान वाली 19 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है.

भाजपा ने नगरोटा से देविंदर सिंह राणा, हब्बाकदल से अशोक भट्ट, गुलाबगढ़ से मोहम्मद अकरम चौधरी, रियासी से कुलदीप राज दुबे, श्री माता वैष्णो देवी से बलदेव राज शर्मा, कालाकोट सुंदरबनी से ठाकुर रणधीर सिंह, बुधल से चौधरी जुल्फिकार अली, थन्नामंडी से मोहम्मद इकबाल मलिक, सुरनकोटे से सैयद मुश्ताक अहमद बुखारी और पूंछ हवेली से चौधरी अब्दुल गनी को टिकट दिया है.

मेंढर से मुर्तजा खान, उधमपुर पश्चिम से पवन गुप्ता, रामनगर से सुनील भारद्वाज, बनी से जीवन लाल, बिलावर से सतीश शर्मा, जसरोटा से राजीव जसरोटिया, जम्मू पूर्व से युद्धवीर सेठी, जम्मू पश्चिम से अरविंद गुप्ता, जम्मू उत्तर से शाम लाल शर्मा, अखनूर से मोहन लाल भगत और छम्ब से राजीव शर्मा को मैदान में उतारा गया है.

इससे पहले भाजपा ने सोमवार को अपनी पहली सूची में 15 और दूसरी सूची में एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की थी. भाजपा जम्मू-कश्मीर को लेकर अपनी तीनों सूचियों को मिलाकर अब तक 45 उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर चुकी है.

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir Election: पहले चरण में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत 40 नेता होंगे बीजेपी के स्टार प्रचारक, देखें पूरी लिस्ट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

1 minute ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

9 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

36 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

46 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

59 minutes ago