Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jammu Kashmir Election: पहले चरण में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत 40 नेता होंगे बीजेपी के स्टार प्रचारक, देखें पूरी लिस्ट

Jammu Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर चुनाव को लेकर बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार की है.

PM Modi Amit Shah Rajnath Singh

पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह (फाइल फोटो).

Jammu Kashmir Election: भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के तहत मतदान वाली 24 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची सोमवार को जारी कर दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, जी. किशन रेड्डी, शिवराज सिंह चौहान एवं जितेंद्र सिंह सहित 40 नेताओं को पहले चरण के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है.

तीन पूर्व केंद्रीय मंत्री स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, पार्टी के जम्मू-कश्मीर चुनाव प्रभारी राम माधव, जम्मू-कश्मीर प्रभारी तरुण चुघ, सह प्रभारी आशीष सूद, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर एवं वी.के. सिंह के नाम भी सूची में शामिल हैं.

जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व स्पीकर एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, सुनील शर्मा और देविंदर सिंह राणा सहित कई उम्मीदवारों एवं स्थानीय नेताओं को भी भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी है.

पहले चरण में 24 सीटों पर होंगे चुनाव

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है. पहले चरण में 18 सितंबर को 24 सीटों पर मतदान होना है. दूसरे चरण में 25 सितंबर को 26 सीटों पर और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होगी. सभी 90 सीटों की मतगणना 4 अक्टूबर को होनी है.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest