देश

‘अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस फंडेड ग्रुप से जुड़ी हैं सोनिया’, BJP का आरोप- OCCRP के सहारे किए गए अडानी पर हमले

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का एक ऐसे संगठन से संबंध है, जिसे जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन द्वारा फंडिंग की जाती है. पार्टी का कहना है कि यह संगठन कश्मीर को एक अलग देश के रूप में मानने का पक्षधर है. बीजेपी के अनुसार, इस संबंध से यह साफ होता है कि विदेशों से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप हो रहा है.

बीजेपी का कहना है कि सोनिया गांधी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में डेमोक्रेटिक लीडर्स के फोरम (FDL-AP) फाउंडेशन की सह-अध्यक्ष हैं, जो जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त करता है. पार्टी ने आरोप लगाया कि इस फाउंडेशन ने कश्मीर को एक अलग राष्ट्र के रूप में मानने के अपने विचार व्यक्त किए हैं, जो भारत की संप्रभुता के लिए खतरा है.

सवालों में सोनिया का राजीव गांधी फाउंडेशन

बीजेपी ने यह भी दावा किया कि सोनिया गांधी के राजीव गांधी फाउंडेशन की अध्यक्षता के दौरान इसने जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन के साथ साझेदारी की, जिससे भारत में विदेशी फंडिंग के प्रभाव को बढ़ावा मिला. पार्टी ने यह तर्क भी दिया कि राहुल गांधी ने अदानी समूह पर अपने आरोपों को साबित करने के लिए सोरोस-फंडेड मीडिया पोर्टल “ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट” (OCCRP) का सहारा लिया.

अमेरिका ने बीजेपी के आरोपों को खारिज किया

इस आरोप के जवाब में अमेरिकी दूतावास ने बीजेपी के आरोपों को “निराशाजनक” बताते हुए कहा कि अमेरिका स्वतंत्र मीडिया संगठनों के साथ काम करता है और इन संगठनों की संपादकीय स्वतंत्रता में हस्तक्षेप नहीं करता है. दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिकी सरकार OCCRP और सोरोस फाउंडेशन को सीधे तौर पर संचालित नहीं करती.

‘राहुल गांधी से लोकसभा में 10 सवाल पूछे जाएंगे’

बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि वह राहुल गांधी से इस मामले पर लोकसभा में 10 सवाल पूछेंगे. उनका कहना था कि विपक्षी नेता इस मुद्दे पर उनकी आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रहे हैं. दुबे ने लोकसभा नियम 357 का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें सवाल पूछने का अधिकार है और वे जल्द ही लोकसभा में इस पर सवाल उठाएंगे.

OCCRP और कश्मीर पर विवादित रिपोर्ट

OCCRP, जो अपराध और भ्रष्टाचार पर केंद्रित है, को बीजेपी ने कांग्रेस और जॉर्ज सोरोस के बीच “खतरनाक रिश्ते” के रूप में प्रस्तुत किया है. बीजेपी का आरोप है कि यह संगठन और सोरोस भारत की अर्थव्यवस्था को नष्ट करने और मोदी सरकार की छवि को धूमिल करने के लिए विपक्ष के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

3 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

41 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

1 hour ago