देश

Delhi: IPS Rahul Balhara पर युवक का सिर फोड़ने का आरोप, शिकायत की तो पुलिस ने पीड़ित से ही कहा- हाजिर हो

राजधानी दिल्ली के कापसहेड़ा थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस में हुए एक वैवाहिक समारोह के दौरान 2013 बैच के प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी राहुल बल्हारा पर एक युवक के सिर पर शराब के नशे में कांच का ग्लास मारने का गंभीर आरोप लगा है. इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

विकास धायल नाम के एक युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट x.com/VikasDhayal18 पर इस घटना को लेकर एक वीडियो और फोटो पोस्ट किया.

विकास ने बताया कि उसने घटना की शिकायत दिल्ली पुलिस से की थी, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई करने के बजाय, दिल्ली पुलिस के थानेदार ने उसे ही पूछताछ के लिए थाने में हाजिर होने का नोटिस थमा दिया. विकास ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस ने उसे और उसके दोस्तों को धमकाने का काम किया.

विकास ने एक पोस्ट में लिखा, “हमारे माता-पिता को गुमराह किया जा रहा था. 8 दिसंबर की रात 8:00 बजे तक वे (पुलिसकर्मी) मेरे उन दोस्तों को धमका रहे थे, जो यूपीएससी मेन्स की परीक्षा में शामिल हुए थे. उनमें से एक इस सिविल सेवा में है.” विकास ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उनके माता-पिता को यह विश्वास दिलाने की कोशिश कर रहे थे कि फर्जी शिकायतों के जरिए उनके सिविल सेवा में जाने के सपनों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है.

विकास धायल ने कहा कि मुझे न्याय चाहिए. मेरा सिर फोड़ दिया गया था, बहुत खून बहा था. वर्दी के नशे में चूर प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी ने मुझ पर जुल्म ढहाया. उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना न केवल मेरे लिए बल्कि दोस्तों और परिवार के लिए भी अपमानजनक और शर्मनाक है.

पीड़ित के मुताबिक, उसे पुलिस से ये नोटिस मिला

पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती बनी घटना

यह मामला दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है, क्योंकि आरोपित एक प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हैं और इस घटना के बाद पुलिस की भूमिका और कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं. अब देखना यह होगा कि दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कैसे करती है और क्या आरोपित अधिकारी के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई की जाती है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

17 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

59 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago