सांकेतिक फोटो
BJP mission 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई वाली सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) 2024 लोकसभा चुनाव से पहले जनता के बीच में लगातार विकास के एजेंडे का संदेश देने का काम कर रही है. पार्टी अब ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत अपने संगठनात्मक ढांचे को और ज्यादा सक्रिय करने का काम करने की तैयारी में है. ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के जरिए BJP का केंद्रीय नेतृत्व पार्टी को उन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मजबूती देने का काम करेगा जहां पर उनकी उपस्थिति राजनीतिक रूप से कमजोर है.
संवाद सूत्रों के अनुसार, ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत देश के 7500 विकास खंडों से मिट्टी अलग-अलग जगह से दिल्ली लाई जाएगी, जहां पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों की याद में अमृत वन बनाए जाने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी. उत्तर प्रदेश से भी लगभग 800 ब्लॉक से मिट्टी कलश में लेकर डिस्टिक हैडक्वाटर्स पहुंचाई जाएगी, जहां से वह मिट्टी लखनऊ और लखनऊ से दिल्ली भेजी जाएगी.
भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पूरे अभियान को बड़े स्तर पर चलाया जाना है और खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा फोकस करना है. भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायकों को भी इस अभियान में अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं.
भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक स्तर पर इस अभियान को बड़े स्तर पर जन सहयोग के साथ आगे बढ़ना चाहती है. जिसके लिए सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को भी निर्देशित किया गया है कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक आम जन से जुड़ने का काम किया जाए, जिससे कि पूरा अभियान जन आंदोलन के तर्ज पर जनता के बीच में पहुंच सके.
मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…
Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…
'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…
1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…
दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…
गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…