देश

Haryana: हिंदू संगठनों के शोभायात्रा निकालने के ऐलान के बाद Nuh में फिर इंटरनेट बंद, SMS पर भी 3 दिन रोक, धारा-144 लागू

Nuh haryana news: हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद अब दोबारा इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. सरकार ने यह फैसला नूंह में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से 28 अगस्त को ब्रजमंडल यात्रा निकालने के ऐलान को देखते हुए लिया है. नूंह के डिप्टी कमिश्नर धीरेंद्र खडगटा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन ने हिंदू संगठनों को दोबारा ब्रजमंडल शोभायात्रा निकालने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया है. हालांकि, अभी भी कुछ लोग यह यात्रा निकालने पर अड़े हुए हैं. जिसे देखते हुए क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है. इसके रहते 5 से ज्‍यादा लोग एकत्रित नहीं हो पाएंगे.

बता दें कि गृह विभाग ने शनिवार दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त की रात 12 बजे तक जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं और बल्क SMS पर प्रतिबंध लगाया. वहीं, हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि दंगाइयों ने ब्रजमंडल शोभायात्रा पर हमले कर निर्दोष तीर्थयात्रियों को निशाना बनाया था, और अब वे अपनी शोभायात्रा को पूरा करना चाहते हैं. इसलिए यह यात्रा सर्व हिंदू समाज के बैनर तले फिर से निकाली जाएगी. 52 पाल के अध्यक्ष अरुण जेलदार ने कहा कि ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा है, जो 31 जुलाई को हुई हिंसा की वजह से अधूरी रह गई थी. लेकिन अब 28 अगस्त को मेवात के सर्व हिंदू समाज की ओर से इस यात्रा को दोबारा निकाला जाएगा. विश्व हिंदू परिषद ने इस यात्रा को संगठित रूप दिया था. वह अभी भी हमारे साथ सहायक संगठन के तौर पर मौजूद रहेंगे.

यात्रा निकालना हमारा संवैधानिक अधिकार है- विहिप
अरुण जेलदार ने कहा, ”G 20 जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और मेवात में दंगाइयों पर पुलिस की कार्रवाई के मद्देनजर हम प्रशासन के साथ बातचीत कर शोभायात्रा में शामिल होने वाले लोगों की संख्या पर विचार कर सकते हैं.’ वहीं, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने कहा कि 28 अगस्त को नूंह में दल-बल के साथ हर हाल में ब्रजमंडल यात्रा निकाली जाएगी. उन्‍होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद नूंह जिला प्रशासन को परेशान करना नहीं है. यात्रा जलाभिषेक के लिए निकाली जाएगी और यह हमारा संवैधानिक अधिकार है. विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेंद्र जैन ने यह भी कहा कि इस बार मेवात के हिंदू समाज ने दृढ़ता के साथ यात्रा करने का फैसला किया है. इस वजह से मेवात के बाहर के हिंदू समाज को आमंत्रित नहीं कर विश्व हिंदू परिषद पूरे राज्य के लिए कार्यक्रम का ऐलान कर रहा है.

यह भी पढ़ें: Samastipur Firing: बिहार के समस्तीपुर कोर्ट परिसर में फायरिंग, बदमाशों ने दो कैदियों को मारी गोली, पेशी के लिए लेकर पहुंची थी पुलिस

किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन ने उठाए ये कदम
इधर, नूंह प्रशासन ने किसी भी तरह की हिंसा और अनहोनी से बचने के लिए 25 से 29 अगस्त तक इंटरनेट सर्विस और बल्क एसएमएस पर रोक लगा दी है. इस दौरान सिर्फ कॉलिंग सर्विस ही चालू रहेगी. बताया जा रहा है कि इन दिनों स्कूल-कॉलेज और बैंक भी बंद रहेंगे. नूंह के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि नूंह में स्कूल-कॉलेज व बैंक सोमवार को बंद रहेंगे. उन्‍होंने कहा, ‘किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए ये फैसला लिया गया है.’

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जानता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

16 minutes ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

34 minutes ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

1 hour ago

गुजरात के नमक के मैदानों में कमाल कर रहीं ‘सोलर महिलाएं’, डीजल से मुक्ति दिलाकर खुद बन रही आत्मनिर्भर

गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…

1 hour ago

सिर्फ 15 घंटे का AI मॉड्यूल बदलेगा सरकारी स्कूल के बच्चों की सोच, बिना कोडिंग के बनेंगे फ्यूचर के प्रॉब्लम सॉल्वर

15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…

1 hour ago

योगी सरकार का बड़ा फैसला: माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 1.70 लाख परिवारों को लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…

2 hours ago