राम मंदिर
Ram Mandir Darshan: अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान बालक राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार दर्शन के लिए भक्त उमड़ रहे हैं. 23 जनवरी से ही आम भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए थे और लगातार लाखों भक्त मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. तो इसी के साथ ही बीजेपी आज से ‘श्री राम जन्म-भूमि दर्शन’ अभियान शुरू करने जा रही है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा इस अभियान का शुभारम्भ करेंगे. बता दें कि इस अभियान के तहत रामलला दर्शन के लिए लोकसभा से 6 हजार भक्तों को अयोध्या ले जाने की योजना है जोकि आज से 25 मार्च तक चलेगी. इसके लिए सभी सुविधाएं भाजपा भक्तों को मुहैया कराएगी और इसके लिए मात्र एक हजार रुपए लेगी. दूसरी ओर भाजपा मंदिर प्रांगण में राम भजन और रामलीला जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने की भी तैयारी कर रही है.
भाजपा ने भक्तों को सुविधाजनक तरीके से दर्शन कराने की योजना बनाई है वो भी बहुत कम खर्चे में. भक्तों को अयोध्या आने-जाने, रहने-खाने के साथ ही दर्शन की सुविधा उपलब्ध होगी, जिसके लिए मात्र एक हजार रुपए लिए जाएंगे. इसके लिए पार्टी ने अपने सभी सांसदों, विधायकों के साथ ही मंत्रियों व संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित कर दिया है और कहा गया है कि, अपने-अपने क्षेत्र से रामलला के दर्शन करने की इच्छा रखने वाले लोगों को अयोध्या ले जाने की व्यवस्था करें. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, अयोध्या में भाजपा ने 25 हजार श्रद्धालुओं के रहने और भोजन आदि की व्यवस्था की है. एक हजार रुपए को लेकर भाजपा के एक नेता का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, यह राशि इसलिए रखी गई है, ताकि गम्भीर लोग ही रामलला के दर्शन करने जाएं. पूरे देश के हर एक राज्य से अयोध्या ले जाकर राम भक्तों को दर्शन करवाने की तैयारी की गई है.
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: गठबंधन से धोखा खाईं मायावती इस बार फूंक-फूंक कर रख रही हैं कदम, फेंका ये पासा
खबर सामने आ रही है कि, अपने स्तर पर विश्व हिंदू परिषद (VHP ) भी करीब 5000 कार्यकर्ताओं को अयोध्या लाकर रामलला के दर्शन करने की प्लानिंग कर रही है. तो वहीं बता दें कि जबसे भक्तों के लिए राम मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं, भीड़ का सैलाब उमड़ पड़ा है. अयोध्या में बढ़ती भक्तों की भीड़ को देखते हुए दूसरे शहरों से आने वाली बसों को फिलहाल रोक दिया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर अधिकारियों की नजर लगातार अयोध्या पर बनी हुई है और सीएम ने भक्तों से अपील की है कि सभी को दर्शन मिलेंगे. शांति व धैर्य बनाए रखें. मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भी अपील की है कि थोड़ा संयम बरतें, सबको रामलला के दर्शन मिलेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…
Aaj Ka Rashifal 25 October 2026: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों के…
Aaj Ka Panchang 25 October 2026: शरद पूर्णिमा, अश्विन पूर्णिमा व्रत, कोजागरा पूजा, लक्ष्मी पूजन,…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह…