देश

एक्ट्रेस के साथ राहुल गांधी की फोटो पर BJP महिला नेता ने की अभद्र टिप्पणी, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना से गुजर रही है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी अपनी इस यात्रा में लोगों से  बातचीत करते है और लोगों के साथ मुलाकात भी करते हैं. इसी यात्रा में राहुल गांधी की एक ऐसी तस्वीर  सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी राहुल गांधी एक  तस्वीर  में  एक्ट्रेस  और एक्टिविस्ट पूनम कौर के साथ  उनका हाथ पकड़े दिखाई दे रहे है.

बीजेपी से जुड़ीं प्रीति गांधी ने यह तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट कर उस पर कैप्शन में कुछ ऐसी बातें लिखी जो लोगों को नागवार गुजरी प्रीति गांधी के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया साइट पर बवाल मच गया . उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, जिसपर खुद पूनम समेत तमाम नेताओं ने आपत्ति जताई है.

राहुल गांधी और पूनम कौर की तस्वीर शेयर करते हुए प्रीति गांधी ने लिखा, ”अपने परदादा के पदचिन्हों पर चलते हुए.”

ऐसा कैप्शन लिखे जाने के बाद कई कांग्रेसी नेताओं ने जहां प्रीति पर हमला बोला तो वहीं पूनम कौर ने कहा, ”यह अपमान करने जैसा है.   उन्होंने कहा याद रखें प्रधानमंत्री ने नारीशक्ति के बारे में बात की थी.  मैं लगभग फिसल गई थी और गिरने वाली थी कि तभी सर ने मेरा हाथ पकड़ लिया.पूनम कौर ने  राहुल गांधी की तारीफ करते कहा  महिला के प्रति उनकी चिंता, सम्मान और सुरक्षात्मक स्वभाव कुछ ऐसा है जो मेरे दिल को छू गया. मैं बुनकरों की टीम के साथ राहुल गांधी को बुनकर मुद्दों को सुनने के लिए दिल से धन्यवाद देती हूं.

इतनी घटिया सोच

प्रीति गांधी के तस्वीर शेयर किए जाने के बाद ट्विटर पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने निशाना साधा. उन्होंने  आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया.  प्रीति के इस पोस्ट पर कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा कि मुझे आपके पति और बच्चों के लिए खराब लग रहा.  बेचारे आपकी घटिया मानसिकता के कारण शर्मिंदगी महसूस कर रहे होंगे.

वहीं, कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे ने कहा, ”एक औरत होकर इतनी घटिया सोच.  ये सिर्फ़ BJP में ही सिखाया जाता है. कम से कम ये अपने पूर्वज के पदचिह्न पर चलकर भारत को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन आपकी पार्टी के कई सांसद-विधायकों के खिलाफ रेप और उत्पीड़न का केस दर्ज है. बोलिए तो सबका नाम लिख हूं.  प्रीति गांधी का यह ट्वीट कुछ ही देर में वायरल हो गया, जिसमें ज्यादातर यूजर्स उनपर निशाना साध रहे हैं. उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने ट्वीट करके कहा कि महिला विरोधी सोच संघियों की परंपरा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

6 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

22 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago