नवीनतम

मेरठ में मंतातरण कराने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार, छह लोग घर छोड़कर फरार

मेरठ में ब्रह्मपुरी के मंगतपुरम  से 400 हिंदुओं को ईसाई बनाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मंतातरण कराने वाले रैकेट से  3 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है.  जबकि इस मामले में शामिल 6 अन्य लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश  की जा रही है.

दरअसल  ब्रह्मपुरी के दिल्ली रोड से सटे मंगतपुरम में झुग्गी झोपड़ी डालकर बड़ी संख्या में  कई परिवार रहते हैं. ये सभी लोग मूलरुप से बाराबंकी जिले के रहने वाले है. मामला तब सामने आया जब शुक्रवार को बीजेपी के मेरठ महानगर मंत्री दीपक शर्मा मंगतपुरा में रहने वाले लोगों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे.  बीजेपी नेता का आरोप है कि  मंगतपुरम बस्ती में रहने वाले लोगों को बहला फुसलाकर उनका मतांतरण कराया जा रहा है. अब तक यहां रह रहे 400 लोगों का मंतातरण कराके ईसाई बनाया जा चुका है.

बीजेपी नेता दीपक शर्मा ने मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई, जिसपर पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए  मंगतपुरम  में दबिश देकर 3 महिलाओं को हिरासत में ले लिया हैं.  वहीं उनके 6 फरार साथी  छबीली उर्फ शिवा, बिनवा, अनिल, सरदार, निक्कू, बसंत, प्रेमा, तितली और रीना समेत सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को  बताया है कि वो पिछले 2 सालों से लोगों का मंतातरण कर रहे हैं. पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि, आखिरकार इतने बड़े पैमान पर लोगों का मंतातरण कराने के लिए इन लोगों के पास फंडिंग कहां से आ रही है. साथ ही 2 साल में इन लोगों को कितने पैसे दिए जा चुके हैं.

पुलिस को महेश पास्‍टर की तलाश

पुलिस की प्रारम्भिंक जांच और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर यह बात सामने आ रही है कि,  दिल्ली के एक महेश पास्टर नाम के व्यक्ति के झांसे में आकर पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों ने  मंगतपुरम के लोगों को मतांतरण कराया है. जिसके लिए महेश पास्टर ने फंडिंग की है. पुलिस महेश पास्टर के ठिकानों की तलाश कर रही है. उसके गिरफ्तार होने के बाद इस बात का खुलासा हो पाएगा कि मंतातरण रैकेट के तार आखिर कहां तक जुड़े है और इसमें कितने, कौन, और कहां के लोग शामिल हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago