होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अखिलेश यादव (फोटो ANI)
UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सक्रिय हो गए हैं. वह लगातार बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं. अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुआ हुए कहा “बीजेपी का 2022 कभी नहीं आएगा, क्योंकि 2022 मतलब किसानों की आय दोगुनी करना, लेकिन अभी तक किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं हो पाया है. मुझे उम्मीद कि जिस प्रकार से BJP ने किसानों को निराश कर कुछ लोगों को फायदा दिया है इससे जनता आने वाले समय में इन्हें हटा देगी”.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान प्रदेश में किसानों की दोगुनी आय का मुद्दा जोर शोर से उठा था. जिस पर अखिलेश ने किसानों की दोगुनी आय करने का मुद्दा उठाकर बीजेपी पर हमला बोला है.
अखिलेश बीते कुछ से समय से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर निशाना साधा रहे हैं. उन्होंने शिक्षा को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “बीजेपी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में केवल 1.57 करोड़ रु के निवेश के लिए बड़ा प्रचार कर रही है और निजी विवि-कॉलेजों से लेकर हर छात्र-छात्रा को इस तथाकथित ‘विशाल धनराशि’ के लाभ का डंका पीट रही है। ये राशि प्रति छात्र 1 पैसे से भी बहुत-बहुत कम है”.
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में देश में महंगाई चरम पर है. अमूल ने दूध के दाम बढ़ा दिए, दुग्ध उत्पादों की कीमतों में भी वृद्धि हुई, जनता पर ही सबका भार पड़ रहा है, किसानों को इस सरकार ने लाभ नहीं पहुंचाया, न तो किसानों की फसलों के दाम बढ़े और नहीं दुधारू पशुओं के, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सीधा कंपनियों को लाभ पहुंचा रही है.
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…