देश

यूपी में भाजपा का मिशन चक्रव्यूह, सबसे बड़े राज्य में सबसे बड़ा लक्ष्य; बूथ विजय की मंत्र सिद्धि में जुटी बीजेपी

Lok Sabha Election 2024: सियासत और रियासत के लिए मशहूर उत्तर प्रदेश के 80 में से 51 लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी घोषित कर भारतीय जनता पार्टी ने संदेश दिया है कि चुनावी तैयारियों में वह विरोधियों से मीलों आगे है. पिछली सफलताओं से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ विजय की मंत्र सिद्धि में जुटी है.

प्रदेश के 1.62 लाख बूथों में से तकरीबन 90 प्रतिशत पर भारतीय जनता पार्टी बूथ समितियों का सत्यापन पूरा कर चुकी है. भारतीय जनता पार्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम एवं नाम पर भरोसा और रामजी के आशीर्वाद से लोकसभा के चुनावी संग्राम में बेड़ा पार होने की उम्मीद है.

80 लोकसभा क्षेत्रों में चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

संगठनात्मक तौर पर बूथ लेवल पर मजबूत के इस भाव से लबरेज भाजपा अभियानों की श्रृंखला के जरिये जनता के बीच अपनी उपस्थिति का लगातार अहसास करा रही है तो वहीं रणनीतिक मोर्चे पर भी अपनी तैयारियों की धार पैनी कर रही है. भारतीय जनता पार्टी को मालूम है कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों को जीतने के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उसे मतदाताओं के समक्ष एक मजबूत प्लान रखना होगा.

बूथ विजय की मंत्र सिद्धि में जुटी भाजपा

भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ विजय की मंत्र सिद्धि में जुटी है. अपनी ताकत बढ़ाने के लिए भाजपा बूथों पर पन्ना समितियों के गठन को अपनी शीर्ष प्राथमिकता में शामिल किया है. सभी लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी, संयोजक और विस्तारक नियुक्त किए जा चुके हैं. बेहतर चुनाव प्रबंधन और पर्यवेक्षण की दृष्टि से भाजपा ने प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों को समूहों में बांटकर उनके क्लस्टर बनाए हैं और प्रत्येक क्लस्टर का प्रभार राज्य सरकार के मंत्री या संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी को सौंपा गया है.

भाजपा की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक कार्ययोजना को अमली जामा पहनाने के लिए प्रत्येक क्लस्टर में बैठकें भी हो चुकी हैं. भाजपा ने सभी लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्यालय खोलने के अलावा चुनाव संचालन समितियों का गठन भी कर लिया है. चुनावी सफलता के लिए भाजपा डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के बड़े वर्ग पर ध्यान केंद्रित कर रही है. इस प्रयोजन से लाभार्थी संपर्क अभियान छेड़ने से पहले ही पार्टी अपने मोर्चों के बदौलत समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जनाधार बढ़ाने के लिए पसीना बहा रही है.

गांव चलो अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी वार्डों में सरकार और संगठन के पदाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रम आयोजित किए गये. किसान मोर्चा की ओर से संचालित किए जा रहे गांव परिक्रमा अभियान के तहत पार्टी का प्रदेश की 50 हजार ग्राम पंचायतों में पहुंचकर समर्थन जुटाने का लक्ष्य है. स्वयं सहायता समूहों और गैर सरकारी संगठनों से जुड़ी 1.2 करोड़ महिलाओं के बीच जनाधार बढ़ाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा शक्ति वंदन अभियान संचालित कर रहा है.

10 हजार से अधिक वार्डों में नुक्कड़

राज्य के 900 स्थानों पर नवमतदाता सम्मेलनों के आयोजन के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बीते दिनों 35 हजार ग्राम सभाओं में युवा चौपाल और नगरीय क्षेत्रों में 10 हजार से अधिक वार्डों में नुक्कड़ सभाओं के आयोजन के जरिये 30 लाख युवाओं को साधने का अभियान शुरू किया है. विकसित भारत एंबेसडर अभियान को परवान चढ़ाने के साथ ही भाजपा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ‘विकसित भारत-मोदी की गारंटी’ अभियान का श्रीगणेश किया है. विरोधी दलों में सेंध लगाकर उन्हें कमजोर साबित करना भी भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा है.

Divyendu Rai

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

2 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

3 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

4 hours ago