देश

भाजपा का संकल्प पत्र ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मूल मंत्र पर आधारित, जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद और अलगाववाद का पूर्णतः करेंगे सफाया- जी. किशन रेड्डी

BJPs Resolution Letter: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जम्मू में भाजपा के चुनाव संकल्प पत्र को जारी किया. इस चुनाव संकल्प पत्र में भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के समग्र, सतत, आधुनिक बुनियादी ढांचा और आधुनिक विकास के सभी मुद्दों को शामिल किया है. अपने पहले ही संकल्प में भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद और अलगाववाद का पूर्णतः सफाया करने की बात कही है.

इस मौके पर केन्द्रीय कोयला एवं खनन मंत्री और जम्मू कश्मीर भाजपा के प्रभारी जी. किशन रेड्डी ने अपने एक बयान में कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों को मजबूत करने वाला है, उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद हम जनता की सेवा और जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए समर्पित रहेंगे. एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जी. किशन रेड्डी ने नेकां पर पलटवार करते हुए कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में गंदेरबल में मिली शर्मनाक हार के बाद उमर अब्दुल्ला को आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में फिर से हार का डर सता रहा है.

ये भी पढ़ें-Ayodhya: अयोध्या में मिली हार से भाजपा में अंतर्कलह…पूर्व सांसद ने अपने ही नेता को बताया माफिया, छोड़ी प्रेस कांफ्रेंस

उन्होंने पहले तो यह घोषणा कर दी थी कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे. मगर युद्ध से पहले ही जब वो मैदान छोड़कर भागने लगे तो दबाब में आकार अब्दुल्ला जी ने फिर पलटी मार दी और अब हार का डर इतना है कि इस बार वो एक नहीं, बल्कि दो सीटों गंदेरबल और बडगाम से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं किशन रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, जो अब जम्मू-कश्मीर विरोधी, विकास विरोधी दलों का अनुसरण करने तक सीमित हो गए हैं जिन्होंने लगातार जम्मू-कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं को नजरअंदाज किया है. उनसे ज्यादा उम्मीद की भी नहीं जा सकती है. प्रगति को स्वीकार करने के बजाय, राहुल गांधी और उनकी पार्टी क्षेत्र में विकास और एकता की संभावना को कम करते हुए विभाजन के बीज बोना चाहते हैं.

केन्द्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधते हुए कहा कि वो भी अपनी ही बातों से मुकर गई हैं. उनके बेतुके बयान इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने चुनाव लड़ने से पहले ही हार मान ली है. अब इन वंशवादी पार्टियों के पीछे हटने से यह स्पष्ट हो गया है -कि कांग्रेस, नेकां और पीडीपी जैसी भ्रष्ट परिवार द्वारा संचालित पार्टियों के पैरों के नीचे की जमीन तेजी से खिसक रही है और उनका एक बार फिर प्रभुत्व ढह रहा है. किशन रेड्डी ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूँ कि इन परिवादवादी पार्टियों ने अपने शासनकाल में कश्मीर को आतंक, अलगाव, अशान्ति, भय, पत्थरबाजी, डर और तुष्टीकरण के अलावा दिया क्या है? रेड्डी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब इन तथाकथित राजनीतिक परिवारों की बौखलाहट ने ये साबित कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

17 राज्यों में मौसम ने मारा तगड़ा यू-टर्न! 90 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के बीच देश के कई…

25 minutes ago

नशा छोड़ो, खेल से नाता जोड़ो! गांधीनगर में पारंपरिक खेलों के जरिए युवाओं को मिला ‘फिट इंडिया’ का मंत्र

गुजरात के गांधीनगर में शनिवार को 'नशा मुक्त भारत' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.…

25 minutes ago

लॉरेंस का कट्टर दुश्मन… अमेरिका के चढ़ा हत्थे! जानें कौन है भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ

हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI द्वारा गिरफ्तार किए जाने का…

57 minutes ago

24 अक्टूबर महागोचर: सूर्य-शुक्र की युति और बुध वक्री चाल से बड़ा उलटफेर! क्या सच में आने वाला है संकट?

24 अक्टूबर 2026 को सूर्य-शुक्र की अंशात्मक युति, बुध के वक्री होने और सूर्य के…

2 hours ago

सूर्य-शुक्र की युति से ग्रहों की चाल में मचेगा भौकाल! इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, कर्क वाले सावधान

24 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार, मेष, वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातकों…

2 hours ago