देश

हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले दंपति देहरादून से दबोचे गए

सहारनपुर –इंटरनेट के इस दौर में साइबर अपराधियों की उड़कर लग रही है.ये मामला सहारनपुर का है.यहां की जनकपुरी थाना पुलिस ने एक महिला और उसके पति को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है, जो पुरुषों को फंसाते थे और उन्हें ब्लैकमेल करते थे. आरोपी की पहचान अमरीक और दीपा के रूप में हुई है, जिसे देहरादून के गांव सहिया से गिरफ्तार किया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेश कुमार ने बताया कि थाना जनकपुरी में मुकेश कुमार ने जून माह में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि उससे लिए गए 50 हजार रुपये उधार को चुकाने के बहाने अमरीक और दीपा नाम के पति-पत्नि ने हनीट्रैप में फंसाया.

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उसने महिला के पति को 50 हजार रुपये उधार दिए थे. आरोपी ने एक दिन मुकेश को उधार चुकाने के बहाने अपने घर पर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिलाने के बाद उसने अपनी पत्नी के साथ उसका अश्लील वीडियो बना लिया और मुकेश को ब्लैकमेल किया. दोनों ने मिलकर मुकेश को लगातार ब्लैकमेल कर डेढ़ लाख रुपये की वसूली भी की.

शिकायत के अनुसार, जनकपुरी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 384 (जबरन वसूली के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया और स्थानीय पुलिस ने जांच की है.जांच के दौरान दोनों अमरीक और दीपा को 20 सितंबर को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों मामला दर्ज होने के बाद फरार हो गए थे.

19 सितम्बर को पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों पति-पत्नि देहरादून के गांव सहिया में किराए के मकान में रह रहे है. इसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया, जो देहरादून गई और आरोपी दंपति को गिरफ्तार किया.पूछताछ के दौरान आरोपी अमरीक और उसकी पत्नी दीपा ने अपराध को कबूल किया कि उसने मुकेश से 50 हजार रुपये उधार लिए थे. और उधार चुकाने के बहाने अपने घर पर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिलाने के बाद पत्नी ने उसके साथ अश्लील हरकत की थी. जबकि महिला का पति अमरीक ने वीडियो बनाया. एसपी ने कहा कि हमने दोनों को बुधवार को न्यायालय मे पेश किया जहां से उन्हे न्यायाकि हिरासत मे भेज दिया गया. आगे जांच की जा रही है.

-आईएएनएस / भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘बदली शासन की परिभाषा, स्थापित किया पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर अमित शाह का बड़ा बयान

Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा…

2 minutes ago

फिनाले से ठीक पहले करण पटेल का पत्ता साफ! सीक्रेट एविक्शन या बिगड़ी तबीयत? फैंस को लगा तगड़ा झटका

लोकप्रिय टीवी एक्टर करण पटेल का रियलिटी शो ‘द राइज एंड फॉल सीजन 2’ से…

17 minutes ago

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

56 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

1 hour ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

1 hour ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

1 hour ago