दुनिया

पुतिन दे रहे हैं परमाणु युद्ध की धमकी,अमेरिकी राष्ट्रपति ने बयान को शर्मनाक बताया

रुस और यूक्रेन के बीच पिछले 8 महीनों से छिड़ा युद्ध अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. यूक्रेन पर रूसे के हमले जारी हैं रुसी सेना ने यूक्रेन के खारकीव को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है और उसके तीन शहरों पर पूरी तरह कब्जा करने के इरादे से रिटार्यड सैनिकों को भी उतारने की तैयारी कर ली है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर परमाणु युद्ध की धमकी दे रहे हैं.

पुतिन के बयान पर बाइडन की तीखी प्रतिक्रिया

रुसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि रुस यूक्रेन के साथ परमाणु हथियार का उपयोग करेगा. उन्होंनें कहा था कि वो सीमा पर अपने देश की रक्षा के लिए हर संभव चीजों का इस्तेमाल करने से नही हिचकिचाएगा. पुतिन की इस धमकी वाले बयान पर दुनिया के कई देशों की तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. पुतिन के इस बयान के पर यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने जर्मनी के बिल्ड न्यूज़पेपर के टीवी स्टेशन से कहा है कि, “मुझे नहीं लगता कि वो परमाणु हथियारों के इस्तेमाल करेंगे. मुझे नहीं लगता कि दुनिया उन्हें परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की इजाजत देगी.”

वही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पुतिन के परमाणु आक्रमण वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया की है. संयुक्त राष्ट्र सभा को संबोधित करते हुए बाइडन ने पुतिन पर जमकर हमला बोला. रुस को आड़े हाथों लेते हुए बाइडन ने कहा कि परमाणु बम वाली जंग कभी नहीं जीती जा सकती है. उन्होने कहा कि युद्ध् के दौरान परमाणु बम का उपयोग बिल्कुल भी नहीं किया जाना चाहिए.

 

रुस-यूक्रेन युद्ध पर क्या है भारत का स्टैंड ?

 

जब से रुस-यूक्रेन युद्ध शुरु हुआ है तभी से भारत की तरफ से उसकी प्रतिक्रिया को गंभीरता से लिया जा रहा है. भारत हमेशा से इस मामले को संवाद के माध्यम से हल करने की कोशिश करता आया है.उसने इस जंग में किसी भी पक्ष का साथ ना देकर सिर्फ न्यूट्रल रवैया अपनाया है. पीएम मोदी यूक्रेन युद्ध संकट पर कई बार चिंता भी जाहिर कर चुके हैं.

 

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रुसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात में चर्चा के दौरान कहा था कि “मैं जानता हूँ कि आज का दौर युद्ध का दौर नहीं है और मैं फ़ोन पर आपसे इस पर बात कर चुका हूँ.” जिसप र पुतिन ने जवाब दिया था कि उन्हें यूक्रेन संघर्ष पर भारत की स्थिति के बारे में पता है. पुतिन ने कहा था कि वह यूक्रेन संघर्ष पर पीएम मोदी की चिंता से अवगत हैं. इस दौरान पुतिन ने कहा था कि हम चाहते हैं कि यह सब जल्द से जल्द खत्म हो जाए, लेकिन यूक्रेन का नेतृत्व बातचीत में शामिल होने से इनकार करता है. पुतिन ने इस शिखर सम्मेलन में यह भी कहा था कि वो अपने तय लक्ष्य हासिल करना चाहते है.

 

—भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

2 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

44 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

47 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago