खेल

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज Rinku Singh को दाउद इब्राहिम की ‘D-कंपनी’ से मिली 5 करोड़ की फिरौती की धमकी, दो आरोपी गिरफ्तार

Rinku Singh Threat: टीम इंडिया के फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज रिंकू सिंह को लेकर एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया कि उन्हें अंडरवर्ल्ड गैंग ‘डी-कंपनी’ के नाम से 5 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली है. इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस में चिंता फैल गई है. रिंकू के परिवार ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

धमकी के बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की जांच में सामने आया कि इस साल फरवरी से अप्रैल के बीच रिंकू की प्रमोशनल टीम को तीन बार धमकी भरे मैसेज भेजे गए थे. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पूछताछ में एक आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने धमकी देने के लिए ‘डी-कंपनी’ का नाम लिया था. पुलिस अब दोनों आरोपियों से और जानकारी जुटा रही है ताकि इस मामले के अन्य पहलू सामने आ सकें.

फिरौती का मामला और संदर्भ

हाल ही में रिंकू सिंह एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद सुर्खियों में आए थे. उनके शानदार खेल ने देशभर के क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित कर दिया था. इसी बीच धमकी मिलने से उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

आरोपियों की पहचान मोहम्मद दिलशाद और मोहम्मद नवीद के रूप में हुई है. ये दोनों आरोपी पहले भी पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी से 10 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में पकड़े गए थे.

ये भी पढ़ें- अश्विन ने रोहित और कोहली को वर्ल्ड कप टीम में एंट्री के लिए दी खास सलाह, बोले- “अपना फॉर्म साबित करना जरूरी..”

रणजी ट्रॉफी की तैयारी में रिंकू सिंह

इस घटना के बावजूद रिंकू सिंह मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन से लौटे हैं. कानपुर के ग्रीनपार्क में आयोजित रणजी ट्रॉफी की तैयारी के पांच दिवसीय कैंप के तीसरे दिन उन्होंने शानदार शतक जड़ा.

रिंकू के साथ युवा बल्लेबाज आर्यन ने 85 रन की बेहतरीन पारी खेली. रिंकू की बल्लेबाजी ने उनकी फॉर्म को साबित किया और रणजी टीम में उनका चयन मजबूत किया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

14 seconds ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

19 minutes ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

42 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

56 minutes ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

2 hours ago