पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
मुंबई में बांद्रा स्थित फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहने वाला हैं. हमलावरों के नाम सागर पाल और विक्की साहब गुप्ता हैं.
क्राइम ब्रांच की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ही फायरिंग की थी. जिसमें सागर पाल ने गोली चलाई थी. क्राइम ब्रांच आज दोनों गुजरात से लेकर मुंबई पहुंचेगी. भुज पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पश्चिम कच्छ पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन दोनों ने 14 अप्रैल को फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बार फायरिंग की थी. दोनों बिहार के रहने वाले हैं.
वहीं मुंबई पुलिस की जांच में सामने आया है कि सलमान खान के घर पर फायरिंग की साजिश काफी पहले रची गई थी. जिसके तहत हमलावरों ने एक महीने से तैयारी कर रहे थे. आरोपी पनवेल में रह रहे थे. हमलावरों ने सलमान खान के घर पर फायरिंग करने से पहले कई बार रेकी भी की थी.
यह भी पढ़ें- सलमान खान के घर के बाहर सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया हैरान कर देने वाला Video
सलमान खान को बिश्नोई गैंग से सबसे बड़ा खतरा है. लॉरेंस बिश्नोई और भारत-कनाडा से वॉन्टेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कई बार सलमान खान को मारने की धमकी दी है. बिश्नोई और गोल्डी बराड़ कई बार सलमान पर हमला कराने के लिए अपने शूटर भी भेज चुके हैं. बता दें कि लॉरेंस का बेहद खास गैंगस्टर संपत नेहरा साल 2018 में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी कर चुका था. हालांकि, हमले को अंजाम देने के पहले हरियाणा पुलिस ने नेहरा को गिरफ्तार कर लिया था. उसने पूछताछ में सलमान खान पर हमले की पूरी प्लानिंग का खुलासा भी किया था. सलमान खान को बिश्नोई गैंग से खतरा है ये बात मुंबई पुलिस, दिल्ली पुलिस समेत लगभग सभी जांच एजेंसियों को पता है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…
सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…