Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मुंबई में बांद्रा स्थित फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया गया है.

Salman Khan

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुंबई में बांद्रा स्थित फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहने वाला हैं. हमलावरों के नाम सागर पाल और विक्की साहब गुप्ता हैं.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं आरोपी

क्राइम ब्रांच की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ही फायरिंग की थी. जिसमें सागर पाल ने गोली चलाई थी. क्राइम ब्रांच आज दोनों गुजरात से लेकर मुंबई पहुंचेगी. भुज पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पश्चिम कच्छ पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन दोनों ने 14 अप्रैल को फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बार फायरिंग की थी. दोनों बिहार के रहने वाले हैं.

महीनों पहले रची गई थी हमले की साजिश

वहीं मुंबई पुलिस की जांच में सामने आया है कि सलमान खान के घर पर फायरिंग की साजिश काफी पहले रची गई थी. जिसके तहत हमलावरों ने एक महीने से तैयारी कर रहे थे. आरोपी पनवेल में रह रहे थे. हमलावरों ने सलमान खान के घर पर फायरिंग करने से पहले कई बार रेकी भी की थी.

यह भी पढ़ें- सलमान खान के घर के बाहर सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया हैरान कर देने वाला Video

सलमान खान को किससे है खतरा?

सलमान खान को बिश्नोई गैंग से सबसे बड़ा खतरा है. लॉरेंस बिश्नोई और भारत-कनाडा से वॉन्टेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कई बार सलमान खान को मारने की धमकी दी है. बिश्नोई और गोल्डी बराड़ कई बार सलमान पर हमला कराने के लिए अपने शूटर भी भेज चुके हैं. बता दें कि लॉरेंस का बेहद खास गैंगस्टर संपत नेहरा साल 2018 में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी कर चुका था. हालांकि, हमले को अंजाम देने के पहले हरियाणा पुलिस ने नेहरा को गिरफ्तार कर लिया था. उसने पूछताछ में सलमान खान पर हमले की पूरी प्लानिंग का खुलासा भी किया था. सलमान खान को बिश्नोई गैंग से खतरा है ये बात मुंबई पुलिस, दिल्ली पुलिस समेत लगभग सभी जांच एजेंसियों को पता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital