देश

Ramlala Pran Pratishtha: “रोम-रोम हो रहा है प्रफुल्लित…” रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बोले ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद ने कहा- इंतजार खत्म

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में अपने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा देखने के लिए राम भक्तों यानी अतिथियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंच गए हैं. जहां ब्रजेश पाठक ने राम मंदिर उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि, “रोम-रोम प्रफुल्लित है… तो दूसरी ओर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, इंतजार खत्म हो रहा है.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राम मंदिर और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा “रोम-रोम प्रफुल्लित है… तो दूसरी ओर हमारे जीवनकाल में हमें यह अविस्मरणीय पल देखने को मिला इसके लिए मैं श्री राम का आभारी हूं. 500 वर्षों के संघर्ष के बाद यह दिन आया है, सब प्रभु की कृपा है.” तो दूसरी ओर शनिवार को ही अयोध्या पहुंच चुके यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, “500 वर्षों के संघर्ष के बाद 22 जनवरी को राम लला अपने जन्मस्थान पर विराजमान होने जा रहे हैं. राम लला सालों का इंतजार खत्म कर रहे हैं… इस घड़ी का इंतजार देश-दुनिया कर रही है…”

बता दें कि, अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में वीआईपी, फिल्मी जगत, राजनीति क्षेत्र से व साधु संत पहुंचे हैं. तो वहीं श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के ऊपर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जा रही है. इसी बीच पीएम मोदी भी मंदिर प्रांगण में पहुंच चुके हैं और पूरा मंदिर परिसर श्रीराम के जयघोष से गूंज रहा है. देश-दुनिया से आए लोग प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल को देखने के लिए आतुर दिखाई दे रहे हैं तो वहीं हाथ में पूजन सामग्री व चांदी का छत्र लेकर पीएम ने मंदिर में प्रवेश किया है. इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की वापसी हो रही है. यह हम सबके लिए बहुत खुशी का क्षण है.” इस दौरान पूरा मंदिर प्रांगण मंत्रों से गुंजायमान हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Ramlala Pran Pratishtha: सरकारी अस्पताल में हुआ नवजात का जन्म…परिजनों ने नाम रखा… ‘राम’

अरुण योगीराज ने बनाई है मूर्ति

बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने प्राण प्रतिष्ठा से पहले इस बात की जानकारी दी थी कि, रामलला की मूर्ति अरुण योगीराज ने बनाई है. उन्होंने बताया कि दरवाजे की लकड़ी महाराष्ट्र से, ग्रेनाइट आंध्र प्रदेश से आया है. इसी के साथ जानकारी दी कि, उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक का सहयोग राम मंदिर में मिला है. वहीं स्वामी रामभद्राचार्य ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कहा कि, मैं सनातन धर्म के मानने वाले सभी अनुयायियों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर शुभकामनाएं देता हूं. इसी के साथ ही बोले कि आज कलियुग पर त्रेतायुग की छाया पड़ रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पीएम मोदी के दौरे से ऐतिहासिक बनेगा NDA सरकार का एक साल, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया प्लान?

बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…

31 minutes ago

राहुल गांधी ने की पीएम मोदी के कॉन्सेप्ट की कॉपी, तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष रामचंद्र राव का तीखा तंज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…

37 minutes ago

दिवाली से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, 6,507 कंप्यूटर टीचर्स का DA 221% हुआ

Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…

38 minutes ago

‘मैं धन्य हो गई…’, अमित शाह के हाथों सम्मान पाकर क्या बोलीं भिनेत्री हिमानी शिवपुरी?

अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…

48 minutes ago

गिल-कोहली-रोहित फेल, फिर भी जीत गई टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…

53 minutes ago