राम मंदिर

Ram Mandir Inauguration: प्राण-प्रतिष्ठा पर एक अलग अंदाज में दिखे CM योगी…खुशी से सराबोर, भक्ति से भरे हुए

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन हो चुका है और रामलला अपने गर्भ गृह में विराजमान हो चुके हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने विधि-विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की. तो वहीं इस मौके पर यूपी के सीएम का एक अलग अंदाज ही दिखाई दिया. वह खुशी से सराबोर और भगवान राम की भक्ति में नजर आ रहे थे. बता दें कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से लेकर देश के तमाम दिग्गज पहुंचे और प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन किए. तो इसी के साथ ही भव्य राम मंदिर को लोग निहारते हुए दिखाई दिए. इसी बीच सीएम योगी सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अतिथियों तक से मिलते नजर आए. तो वहीं प्राण-प्रतिष्ठा होने के बाद रामलला को पुष्प अर्पित किया. तो वहीं प्राण-प्रतिष्ठा होने के बाद रामलला को पुष्प अर्पित किया. तो वहीं अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रामलला की भव्य मूर्ति के वीडियो को शेयर करते हुए कहा, “श्री राम, जय राम, जय-जय राम!”

कल ही पहुंच गए थे अयोध्या

बता दें कि सीएम योगी रविवार को ही अयोध्या पहुंच गए थे. इस मौके पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर भी जायजा लिया था. इस दौरान भी वह अलग अंदाज में दिखाई दिए थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम कथा पार्क में भगवान राम और राम मंदिर को दर्शाती रेत की मूर्ति के साथ सेल्फी ली. इस सम्बंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी मोबाइल से सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. भगवान राम और राम मंदिर को दर्शाती रेत की मूर्ति के साथ सेल्फी लेने पर मुख्यमंत्री काफी खुश नजर आए. तो वहीं प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान वह राम मय नजर आए. बता दें कि सेल्फी लेने के बाद सीएम योगी ने मोबाइल सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को सौंप दिया. थोड़ी देर रुक कर उन्होंने राम कथा पार्क का आनंद उठाया.

ये भी पढ़ें- प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम नाम के जयकारों से गूंज उठी अयोध्या की गालियां, खत्म हुआ कलियुग में प्रभु श्रीराम का टेंटवास, भक्तों की आंखों से छलके आंसू

बता दें कि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को भी वह अयोध्या पहुंचे थे और इस दिन भी वह अलग अंदाज में दिखाई दिए थे. उन्होंने भवगा विंटेज कार से सफर कर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा लिया था. राम की नगरी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर का दर्शन किया.

छूटे पटाखे

बता दें कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में राम नाम के जयकारे के साथ ही पटाखों की झड़ी लगी रही. रामलला के विराजमान होने के बाद मानों राम भक्तों का उत्साह दोगुना हो गया हो. यूपी की राजधानी से लेकर प्रदेश के हर क्षेत्र में आतिशबाजी और पटाखों के फोड़े जाने का नजारा दिखाई दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पीएम मोदी के दौरे से ऐतिहासिक बनेगा NDA सरकार का एक साल, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया प्लान?

बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…

39 minutes ago

राहुल गांधी ने की पीएम मोदी के कॉन्सेप्ट की कॉपी, तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष रामचंद्र राव का तीखा तंज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…

46 minutes ago

दिवाली से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, 6,507 कंप्यूटर टीचर्स का DA 221% हुआ

Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…

46 minutes ago

‘मैं धन्य हो गई…’, अमित शाह के हाथों सम्मान पाकर क्या बोलीं भिनेत्री हिमानी शिवपुरी?

अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…

56 minutes ago