Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ramlala Pran Pratishtha: सरकारी अस्पताल में हुआ नवजात का जन्म…परिजनों ने नाम रखा… ‘राम’

Sambhal: नवजात के पिता ने कहा, आज के दिन पिता बनने की खुशी को वह शब्दों में जाहिर नहीं कर सकते हैं. अयोध्या में जब राम आ रहे हैं तो मेरे घर भी राम आए है.

अपने नवजात शिशु के साथ पिता

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला बस कुछ ही क्षण में विराजमान होने वाले हैं और उनके स्वागत के लिए अयोध्या नगरी को फूलों से सजाया गया है तो वहीं भजन गूंज रहे हैं. इसी बीच कई गर्भवती माताओं ने अपने बच्चे के जन्म के लिए भी आज के ही दिन को चुना है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के संभल जिले से खबर सामने आ रही है कि, यहां के सरकारी अस्पताल में नवजात का जन्म होने पर परिजनों ने उसका नाम राम रखा है और सभी बहुत ही खुश हैं. परिजनों का कहना है कि, उनके लिए यह दिन बहुत ही सौभाग्यशाली है, क्योंकि बेटे के रूप में उनको राम की प्राप्ति हुई है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की जनपद संभल में नवजात बच्चे का जन्म सरकारी अस्पताल में होने के बाद से ही परिजनों में खुशी का माहौल है. पिता ने बच्चे के कान में राम-राम का मंत्र पढ़ा और उसे भगवा कपड़े में लपेट लिया है. इस खुशी के पल में नवजात शिशु के बच्चे के पिता विशाल और माता रुचि ने कहा कि, एक तरफ अयोध्या में श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है दूसरी तरफ आज हमारा बेटा पैदा हुआ और जिसका नाम हमने राम रखा है. दोनों कहते हैं कि, आज हमारे घर में खुशी की लहर है. इसी के साथ ही उन्होंने भगवान राम का धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस तरह से आज भगवान श्री राम अयोध्या में आ रहे हैं इस तरह से आज मेरी दुनिया में भी मेरी गोदी में श्री राम आ गए.

ये भी पढ़ें- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के जश्न में डूबा टाइम्स स्क्वायर, श्रीराम के भजनों से गूंज उठा न्यूयॉर्क

जनपद संभल के चंदौसी के खुर्जा गेट के निवासी विशाल ने अपनी पत्नी को संयुक्त चिकित्सा केंद्र पर भर्ती कराया जहां पर सुबह उसके बच्चे का जन्म हुआ. परिजनों को पता चला कि उनके बेटा हुआ है तुरंत खुशी के लहर दौड़ गई. विशाल ने कहा कि, हम भी बेटे को साथ लेकर अयोध्या जाएंगे. इसी के साथ कहा कि, उनका परिवार भी इस ऐतिहासिक पल से इस बच्चे के माध्यम से जुड़ चुका है. वह कहते हैं कि, आज जो इतिहास देश बन रहा है श्री राम के नाम पर पूरा देश अपने-अपने अंदाज में अपनी खुशियां जाहिर कर रहा है, ठीक उसी तरह उनके परिवार में भी खुशी है. विशाल कहते हैं कि, इसी खुशी में बच्चे का नाम राम रखा है. ताकि हमेशा आज के दिन के उत्साह को यादों में संजो कर रखा जा सके. विशाल आगे कहते हैं कि, आज के दिन पिता बनने की खुशी को वह शब्दों में जाहिर नहीं कर सकते हैं. वह कहते हैं कि, अयोध्या में जब राम आ रहे हैं तो मेरे घर भी राम आए है इस दिन श्री राम भगवान का आगमन हो रहा है. इसी के साथ ही विशाल भावुक होकर कहते हैं कि, श्रीराम ने उनकी गोद में राम को भेज दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital