देश

सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए कार के बोनट पर सवार हुई दुल्हन, 15 हजार रुपये का चालान

प्रयागराज: एक दुल्हन अपने सोशल मीडिया अकाउंट के लिए रील बनाने के लिए चलती कार के बोनट पर बैठ गई. वीडियो अपलोड करने के कुछ घंटों बाद वायरल हो गया. यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दुल्हन पर 16,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया. यह घटना रविवार को प्रयागराज से सामने आई थी, जहां एक युवती दुल्हन के लिबास में चलती कार के बोनट पर बैठ कर रील बना रही थी.

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: “नार्को और पॉलिग्राफी टेस्ट कराने को भी तैयार”, लेकिन… खाप महापंचायत के बाद बृजभूषण ने किया बड़ा ऐलान, पहलवान भी आज देंगे जवाब

एसयूवी के बोनट पर बैठकर बनाया वीडियो

वीडियो सिविल लाइंस इलाके में शूट किया गया. वीडियो वायरल होने पर पुलिस चौकी प्रभारी अमित सिंह के ध्यान में आया. मामले की जांच में सामने आया है कि अल्लापुर क्षेत्र की वर्णिका नाम की युवती ने कुछ दिन पहले दुल्हन के वेश में एसयूवी के बोनट पर बैठकर वीडियो बनाया था और फोटो खिंचाई थी.

यह भी पता चला है कि वर्णिका ने कुछ महीने पहले बिना हेलमेट पहने दुल्हन के लिबास में स्कूटर चलाया था.

ये भी पढ़ें- PM Modi Papua New Guinea Visit: पीएम मोदी का पापुआ न्यू गिनी में आज दूसरा दिन, भारतीय समुदाय के लोगों से की मुलाकात, FIPIC बैठक में चीन पर कसेंगे नकेल

15 हजार रुपये का चालान

चलती एसयूवी के बोनट पर बैठने का जहां 15 हजार रुपये का चालान काटा गया है, वहीं बिना हेलमेट पहने स्कूटर चलाने पर 1500 रुपये का चालान काटा गया है. सब-इंस्पेक्टर अमित सिंह ने कहा कि कार पर वीडियो 16 मई को ऑल सेंट्स कैथ्रेडल के पास शूट किया गया था, जबकि स्कूटर पर वीडियो लगभग दो महीने पहले चंद्रशेखर आजाद पार्क के पास बनाया गया था.

– आईएएनएस

Satwik Sharma

Recent Posts

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

5 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

27 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

46 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

53 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago