बृज भूषण शरण सिंह (Image Source: PTI)
Brij Bhushan On Priyanka Gandhi: यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर पलटवार किया है. बृजभूषण का कहना है कि मुझे लेकर, प्रियंका देश को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं. उनमें हिम्मत है तो मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं.
दरअसल, कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की और कल चार्जशीट दाखिल कर दी है. जिसके बाद से ही बृजभूषण अपने विरोधियों के निशाने पर हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन पर सवाल उठाए तो बृजभूषण ने उन पर पलटवार किया है. बृजभूषण ने कहा है कि प्रियंका ये समझ लें कि पुलिस की जांच रिपोर्ट से कानून किसी को अपराधी नहीं मानता, बल्कि यह अधिकार कोर्ट का है.
बृजभूषण ने प्रियंका पर लगाया मीडिया ट्रायल का आरोप
बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर ट्विट किया है. उन्होंने कहा कि प्रियंका देश को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं. पुलिस की जांच रिपोर्ट से कानून किसी को अपराधी नहीं मानता यह अधिकार न्यायालय का है. बृज भूषण ने आगे कहा, “ऐसा लगता है कि प्रियंका और कांग्रेस को न्यायालय में भरोसा नहीं है, इसलिए वह हर मामले का मीडिया ट्रायल करती हैं. मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ कांग्रेस ने हमेशा साजिश रची है जिसका उदाहरण आप सबके सामने है.”
बृजभूषण सिंह ने कहा, ‘प्रियंका गांधी और उनकी पार्टी झूठ के सहारे राजनीति का सपना देखना बंद करे. जीत हमेशा सच्चाई की होती है. और झूठ पर सच कितना भारी होता है, अगर प्रियंका गांधी ये देखता चाहती हैं तो ट्विटर-ट्विटर खेलना बंद करें. मेरे खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ने की हिम्मत करें.”
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…