देश

विश्व मुस्लिम लीग के महासचिव अल-ईसा ने PM मोदी के आर्थिक दृष्टिकोण की तारीफ की, कहा- नफरत के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे लड़ाई

Muslim World League: मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख मोहम्मद बिन अब्दुल करीम अल-ईसा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. इस दौरान दोनों के बीच आर्थिक विकास, धार्मिक शांति, मानव प्रगति, आदि को लेकर बातचीत हुई. पीएम से मुलाकात के बाद महासचिव शेख मोहम्मद ने उनकी जमकर तारीफ की. उन्होंने पीएम के आर्थिक दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे उग्रवाद और नफरत के सभी पहलुओं का मुकाबला करने के लिए एक साथ काम करने के महत्व पर सहमत हुए हैं.

मुस्लिम संगठन के अध्यक्ष अब्दुल करीम अल-ईसा (Abdul Karim Al-Isa) भारत के निमंत्रण पर भारत आए हुए हैं. उन्होंने यहां पीएम मोदी से कई मद्दों पर बातचीत की है. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि, “पीएम मोदी के साथ विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई, जिसमें मानव केंद्रित विकास को आगे बढ़ाने के तरीके, विश्वास और संस्कृति के अनुयायियों के बीच समझ और सद्भाव को बढ़ावा देने के महत्व शामिल हैं”.

‘पीएम मोदी के साथ बातचीत के बारे में बताया’

महासचिव अल ईसा (Al Isa) ने कहा कि मैं समावेशी विकास के प्रति महामहिम के भावपूर्ण दृष्टिकोण की सराहना करता हूं. उन्होंने कहा कि उग्रवाद और नफरत के सभी पहलुओं का मुकाबला करने के लिए एक साथ काम करने के महत्व पर भी समझौता किया गया है. उनके स्रोत और कारण की परवाह किए बिना हमारी विविध दुनिया में शांति और समृद्धि केवल जागरूक और व्यापक नागरिकता के साथ हासिल की जा सकती है. उन्होंने आगे बताया कि मैंने भारत के इस्लामिक कल्चरल सेंटर में अपने व्याख्यान में इस महत्वपूर्ण बैठक के बारे में विस्तार से बताया, जो प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद किया गया था. इसमें मुस्लिम और गैर-मुस्लिम दोनों के वरिष्ठ विद्वानों ने भाग लिया था.

यह भी पढ़ें-  “पंचायत चुनाव में हिंसा के पीछे राम, श्याम और वाम,” CM ममता बनर्जी ने नतीजों के बाद विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना

अल-ईसा से मुलाकात पर PMO ने ट्वीट कर बताया कि पीएम मोदी ने मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव और मुस्लिम विद्वानों के संगठन के अध्यक्ष शेख अल ईसा से मुलाकात की. उन्होंने विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की. साथ ही उन्होंने अंतर-धार्मिक सद्भाव शांति को आगे बढ़ाने और मानव प्रगति की दिशा में काम करने के लिए चर्चा भी की.

क्या है मुस्लिम वर्ल्ड लीग ?

मुस्लिम वर्ल्ड लीग मक्का, सऊदी अरब में स्थित एक अंतर्राष्ट्रीय इस्लामिक एनजीओ (NGO) है. जो शांति, सहिष्णुता और प्रेम को बढ़ावा देने वाले उदारवादी मूल्यों को आगे बढ़ाकर इस्लाम के सच्चे संदेश को बढ़ावा देता है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 minute ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

47 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

2 hours ago