देश

‘लखपति दीदी’ बनेंगी देश की 3 करोड़ महिलाएं, मोदी सरकार ने बजट में किया ये बड़ा ऐलान

Budget 2024 Lakhpati Didi Yojna: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को अंतिरिम बजट पेश किया है. बता दें मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल यह आखिरी बजट है. इस अंतरिम बजट में महिलाओं के लिए भी फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने खास घोषणाएं की हैं. आम बजट 2024 पेश करने के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि लखपति दीदी को भी बढ़ावा दिया जाएगा.

3 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि करीब 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं. दो करोड़ लखपति दीदी के लक्ष्य को बढ़ाकर 3 करोड़ किया गया है. इसके अलावा वित्त मंत्री ने कहा कि महिलाओं के विकास का खास ख्याल रख रही है.

लखपति दीदी योजना की घोषणा कब हुई?

लखपति दीदी योजना के बारे में सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2023 को बताया था. उस वक्त पीएम मोदी ने लाल किले से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा था कि जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें आगे लाने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की कई है.

लखपति दीदी योजना को लेकर आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि तरकीबन एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं. दो करोड़ लखपति दीदी के लक्ष्य को बढ़ाकर 3 करोड़ किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: किसानों की उम्मीदों पर भारी पड़ा ‘परंपराओं’ का बोझ, अंतरिम बजट से अन्नदाताओं को क्या मिला?

लखपति दीदी योजना के फायदे

केंद्र सरकार की लखपति दीदी योजना के जरिए महिलाओं का कौशल प्रशिक्षण किया जाता है. प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को ड्रोन चलाना, प्लंबिंग से जुड़े काम, एलईडी बल्ब बनाना सिखाया जाता है. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है.

लखपति दीदी योजना से जुडे़ दस्तावेज

लखपति दीदी योजना से जुड़ने लिए कुछ दस्तावेज जरूरी हैं. जरूरी दस्तावेज में पैन कार्ड, आधार नंबर, बैंक खाता, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, आय प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, निवास प्रमाण पत्र और पास्पोर्ट साइज फोटो को शामिल किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

35 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

35 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

51 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago