Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

किसानों की उम्मीदों पर भारी पड़ा ‘परंपराओं’ का बोझ, अंतरिम बजट से अन्नदाताओं को क्या मिला?

Interim Budget 2024 Agriculture Announcement: इस बार के अंतरिम बजट में किसानों को कुछ ज्यादा नहीं मिला. हालांकि सरकार ने भविष्य का रोडमैप जरूर पेश किया.

Interim Budget 2024 Agriculture Announcement

वित्त मंत्री के भाषण में किसानों के लिए दिखा विजन.

Interim Budget 2024 Agriculture Announcement: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया. इस बजट में कई घोषणाएं की गईं. वित्त मंत्री ने किसानों के लिए वैसे तो कई बड़ी योजना की घोषणा नहीं की. लेकिन भविष्य की योजनाओं का रोडमैप जरूर बताया. वित्त मंत्री ने कहा कि डेयरी किसानों के लिए एक व्यापक कार्यक्रम बनेगा.

सीतारमण ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है लेकिन दुधारू पशुओं की उत्पादकता नहीं के बराबर है. खुरपका रोग को नियंत्रित करने के लिए उपाय किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा डेयरी किसानों के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन, पशुधन मिशन जैसी योजनाओं के जरिए एक व्यापक कार्यक्रम चलाया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः ‘लखपति दीदी’ बनेंगी देश की 3 करोड़ महिलाएं, मोदी सरकार ने बजट में किया ये बड़ा ऐलान

वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने मछुआरों की सहायता के लिए मत्स्य संपदा योजना बनाई. इसके बाद जल कृषि उत्पादन दोगुना हो गया है. इसके अलावा सीफूड का निर्यात भी दोगुना हो गया है. सीतारमण ने कहा कि नैनो यूरिया को सफलतापूर्वक विकसित करने के बाद भी नैनो डीएपी का प्रयोग किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना से आज देश के 11 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है. वहीं चार करोड़ किसानों को अब तक पीएम फसल योजना का लाभ मिला है.

यह भी पढ़ेंः ‘3 नए रेल काॅरिडोर…आशा महिलाओं को आयुष्मान कार्ड…’ पढ़ें अंतरिम बजट के बड़े ऐलान



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital