वित्त मंत्री ने आज अंतरिम बजट पेश किया.
Interim Budget 2024 Nirmala Sitharaman Big Announcement: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया. इस दौरान टैक्स पेयर्स को कोई राहत नहीं मिली. यानी टैक्स स्लेब को यथावत रखा गया है. वित्त मंत्री ने बताया कि विदेश निवेश में भारत को बड़ी सफलता मिली है.
निर्मला सीतारमण ने कहा कि एफडीआई यानी फस्र्ट डेवलप इंडिया. उन्होंने बताया कि 2014-2023 के दौरान अब तक 596 अरब डाॅलर का फाॅरेन इंवेस्टमेंट भारत में आया. उन्होंने बताया कि यह पूर्ववर्ती मनमोहन सरकार की तुलना में दोगुना है.
निर्मला सीतारमण ने कहा कि अटल जी ने नारा दिया था जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान. अब मोदी जी ने इसमें जय अनुसंधान जोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में विकास के लिए 11.1 प्रतिशत से ज्यादा खर्च का प्रावधान किया गया है. वहीं स्टार्टअप में टैक्स छूट एक साल के लिए बढ़ा दी गई है. राज्यों को ब्याज मुक्त कर्ज योजना जारी रहेगी. 3 नए रेल काॅरिडोर विकसित किए जाएंगे. आशा कार्यकर्ताओं को भी आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा. इसके अलावा स्किल इंडिया में 1.47 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा.
वित्त मंत्री ने कहा कि माल-भाड़ा परियोजना को विकसित किया जाएगा. नए मेडिकल काॅलेज खोलने के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी. दुग्ध किसानों को बढ़ावा दिया जाएगा. तिलहन के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा.
यह भी पढ़ेंः 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न…25 करोड़ को गरीबी… जानें वित्त मंत्री के बजट भाषण की 10 बड़ी बातें
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…