देश

किसानों की उम्मीदों पर भारी पड़ा ‘परंपराओं’ का बोझ, अंतरिम बजट से अन्नदाताओं को क्या मिला?

Interim Budget 2024 Agriculture Announcement: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया. इस बजट में कई घोषणाएं की गईं. वित्त मंत्री ने किसानों के लिए वैसे तो कई बड़ी योजना की घोषणा नहीं की. लेकिन भविष्य की योजनाओं का रोडमैप जरूर बताया. वित्त मंत्री ने कहा कि डेयरी किसानों के लिए एक व्यापक कार्यक्रम बनेगा.

सीतारमण ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है लेकिन दुधारू पशुओं की उत्पादकता नहीं के बराबर है. खुरपका रोग को नियंत्रित करने के लिए उपाय किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा डेयरी किसानों के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन, पशुधन मिशन जैसी योजनाओं के जरिए एक व्यापक कार्यक्रम चलाया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः ‘लखपति दीदी’ बनेंगी देश की 3 करोड़ महिलाएं, मोदी सरकार ने बजट में किया ये बड़ा ऐलान

वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने मछुआरों की सहायता के लिए मत्स्य संपदा योजना बनाई. इसके बाद जल कृषि उत्पादन दोगुना हो गया है. इसके अलावा सीफूड का निर्यात भी दोगुना हो गया है. सीतारमण ने कहा कि नैनो यूरिया को सफलतापूर्वक विकसित करने के बाद भी नैनो डीएपी का प्रयोग किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना से आज देश के 11 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है. वहीं चार करोड़ किसानों को अब तक पीएम फसल योजना का लाभ मिला है.

यह भी पढ़ेंः ‘3 नए रेल काॅरिडोर…आशा महिलाओं को आयुष्मान कार्ड…’ पढ़ें अंतरिम बजट के बड़े ऐलान

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

3 seconds ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

5 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

11 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

40 minutes ago