देश

Budget 2024: बजट में किसानों को मिलेगा तोहफा! PM किसान योजना को लेकर हो सकते हैं ये ऐलान

Budget 2024 PM Kisan Yojana: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही हैं. इस बजट को लेकर पहले से ही कई कयाल लगाए जा रहे हैं. बजट से आम आदमी को काफी उम्मीद है. बता दें कि यह बजट 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का रोजमैप जैसा माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि इस बजट से भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का भी खाका भी तैयार होगा. हालांकि, इसका संकेत राष्ट्रपति के अभिभाषण के मिल सकता है. आइए जानते हैं इस बार के बजट में पीएम किसान योजना को लेकर क्या खास ऐलान हो सकता है.

PM किसान योजना को लेकर हो सकते हैं ये ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सरकार पीएम किसान योजना के तहत सालाना 6,000 रुपये को बढ़ाकर 8,000 रुपये कर सकती है. इसके अलावा न्यूनतम गारंटी योजना के तहत भुगतान बढ़ाने और महिला किसान के लिए आर्थिक सहायता राशि का विस्तार किया जा सकता है. बता दें कि इस वक्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थियों को सालाना 6000 रुपये दी जा रही है.

केसीसी पर कितना ब्याज दर?

किसान क्रिडिट कार्ड यानी केसीसी पर कुल 9 फीसदी ब्याज दर होता है. इस योजना के तहत 2 प्रतिशत की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा दी जाती है. अगर किसान एक साल पूरा होने से पहले लोन चुका देते हैं तो ऐसे में उन्हें 3 प्रतिशत की और अधिक छूट दी जाती है. इस प्रकार इस लोन का ब्याज दर सिर्फ 4 प्रतिशत ही रह जाता है. यही वजह है कि केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) को देश का सबसे सस्ता लोन कहा जाता है. यह लोन भारत के किसानों को मिलता है.

कब शुरू हुई थी किसान क्रेडिट कार्ड योजना

किसान क्रेडिट कार्य (KCC) योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 1998 में की थी. इस योजना का लाभ भारत का कोई भी किसान ले सकता है. इस योजना के तहत किसान को लोन मुहैया कराया जाता है. साथ ही इस योजना के जरिए केंद्र सरकार किसानों को 3 लाख रुपये तक का लोन चार फीसदी ब्याज दर पर मुहैया कराती है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

29 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

30 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

45 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago