Bigg Boss OTT 3
Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर का रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ इस समय मुश्किलों में फंसता नजर आ रहा है. आलम ये है कि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ बंद होने की कगार पर आ गया है. दरअसल अरमान मलिक और कृतिका मलिक के इंटीमेट सीन की वजह से सारा बवाल मचा है. अब मुंबई शिवसेना सचिव और प्रवक्ता विधायक डॉ मनीषा कायंदे ने सोमवार को रियलिटी शो के बारे में मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसाळकर से शिकायत की है. उन्होंने शो को बंद करवाने की भी मांग की है.
दरअसल कुछ दिनों पहले बिग बॉस के घर से अरमान मलिक और कृतिका मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें दोनों इंटीमेट होते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि इस मामले में पहले ही वो दोनों जमकर ट्रोल हो गए हैं, लेकिन अब शिवसेना ने इस मामले पर तंज कस दिया है.
जिसके बाद शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने ओटीटी शो बिग बॉस 3 के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. शिकायत में कहा गया है कि रियलिटी शो में अश्लीलता दिखाई जा रही है. ऐसे में उनका आरोप है कि यूट्यूब इन्फ्लुएंसर की ऐसी हरकत लोगों पर बुरा असर डाल रही है.
शिवसेना नेता ने एक नोट जारी किया है जिसमें ‘बिग बॉस ओटीटी’ को बैन करने की बात कही गई है. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना की प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर से मुलाकात की और शो का प्रसारण बंद करने की मांग की है. कायंदे ने कहा कि 18 जुलाई को प्रसारित एपिसोड में बिग बॉस के बेडरूम में एक कंटेस्टेंट अरमान मलिक को कृतिका मलिक के साथ अंतरंग पलों में दिखाया गया था.
ये भी पढ़ें: Pakistan के मशहूर गायक Rahat Fateh Ali Khan दुबई में गिरफ्तार? वीडियो जारी कर कहा- जैसा दुश्मन सोच रहे…
मनीषा कायंदे ने कहा, ‘इस जोड़े ने मानवीय संबंधों और सामाजिक मानदंडों की सभी सीमाओं को लांघ दिया. यहां तक कि बच्चे भी यह शो देखते हैं और इसका उन पर असर पड़ता है. बिग बॉस अब एक पारिवारिक शो नहीं रह गया है. अरमान मलिक और कृतिका मलिक ने सारी हदें पार कर दीं.’ मनीषा कायंदे ने कहा कि शो को बंद किया जाना चाहिए और शो के निर्माताओं एवं इसे प्रसारित करने वाली कंपनी के सीईओ के खिलाफ साइबर अपराध कानूनों के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए.
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3′ को अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं. शो में लवकेश कटारिया, शिवानी कुमारी, साई केतन राव, सना मकबूल, कृतिका मलिक, अरमान मलिक, सना सुल्तान, चंद्रिका दीक्षित, रणवीर शौरी, दीपक चौरसिया और नेजी कंटेस्टेंट्स के तौर पर दिखाई दिए. ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ रात 9 बजे स्ट्रीम होता है.
-भारत एक्सप्रेस
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…
Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…
Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…