कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व अन्य नेता (फाइल फोटो)
Budget session: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है. लेकिन आज भी संसद में भारी हंगामे के आसार दिखाई दे रहे हैं. देशभर में ईडी और सीबीआई की जांच चल रही है और इसी को लेकर विपक्ष ने कोहराम मचाया हुआ है. केंद्रीय एंजेंसियों की जांच का मुद्दा भी विपक्ष जोरशोर से उठाएगा.
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की रणनीति तैयार करने के लिये आज सुबह विपक्षी दल बैठक करेंगे. सत्र के दूसरे चरण में विपक्ष केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरूपयोग और अडानी विवाद, ईडी, सीबीआई सहित कुछ अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास करेगा.
वहीं, भाजपा ब्रिटेन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को लेकर उन पर लगातार हमले कर रही है. सत्र के दौरान इस मामले पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच वाकयुद्ध होने की संभावना है.
इससे पहले रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, ताकि बजट सत्र में कोई बाधा न आए. लेकिन विपक्ष ने अपने तेवरों से जाहिर कर दिया कि हंगामा थमने नहीं वाला. उपराष्ट्रपति के सामने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का मामला उठाया गया.
ये भी पढ़ें: दिल्ली: अब पश्चिमी जिला पुलिस पर लग रहा अपराधियों से सांठगांठ का आरोप
बता दें कि संसद के बजट सत्र के पहले चरण में अडानी-हिंडनबर्ग मुद्दा पूरी तरह छाया रहा. जिसमें सरकार और विपक्ष में जमकर तकरार हुई. विपक्ष ने संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग को लेकर संसद की कार्यवाही बाधित की थी. वैसे बजट सत्र के दूसरे चरण की बात करें तो कई विधेयक पास करने हैं. राज्यसभा में 26 और लोकसभा में 9 विधेयक पारित होने के लिए लंबित हैं.
गौरतलब है कि संसद के बजट सत्र की शुरूआत 31 जनवरी को हुई थी जिस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अभिभाषण दिया था. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सत्र का दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के कोनार्क नौसैनिक अड्डे…
Tiger Shroff Firing Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीनों शूटर…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब के दौरे पर हैं, जहां वे ड्रग्स के…
India-New Zealand FTA: भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू हो गया है. जानिए न्यूजीलैंड के सेब…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन हुई थी. संघ…
Weather Alert: मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान…