देश

Weather Update: इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने अगले 5 दिनों के लिए जारी की चेतावनी

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में मार्च के महीने में ही भीषण लू शुरू हो गई है और तापमान औसत से ऊपर चला गया है.  कई राज्यों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को छू गया.  हालांकि इस दौरान कुछ राज्यों में बारिश और तेज हवाओं से राहत मिली और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस संबंध में चेतावनी भी जारी की. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक कई राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है.

मौसम विभाग (IMD) ने 14 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. इसके अलावा, आईएमडी ने 15 से 17 मार्च तक दक्षिण, मध्य और पूर्वी भारत में बारिश की भविष्यवाणी की है.

राजस्थान में गरज के साथ हल्की बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को छोड़कर आज (13 मार्च) पंजाब और राजस्थान में गरज के साथ हल्की बारिश की चेतावनी दी है.  इसके अलावा गुजरात में 14 मार्च तक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में 16 मार्च तक बारिश हो सकती है।. आईएमडी ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पूर्वी गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 17 मार्च तक बारिश की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ें- Budget session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, ईडी-सीबीआई मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरेंगे विपक्षी, हंगामे के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में रविवार (12 मार्च) को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक और मौसम का सबसे गर्म दिन रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि सोमवार (13 मार्च) को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

एक दो बार गरज के साथ आंधी आने और हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं. पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले मौसमी बदलाव का तापमान पर कोई बड़ा परिवर्तन सामने नहीं आएगा, लेकिन, तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और पारे में बढ़ोत्तरी का दौर भी थोड़े समय के लिए थम सकता है. दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के इर्द गिर्द बना रहने का अनुमान जताया गया है.

 

Dimple Yadav

Recent Posts

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

14 minutes ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

25 minutes ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

31 minutes ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

38 minutes ago

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, किस सिलसिले को जारी रखने की कही बात?

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…

45 minutes ago

‘दिल्ली से चला 1 रुपया सीधे गरीब के खाते में पहुंचता है’, नितिन नबीन बोले- पीएम मोदी ने गरीबी को खत्म किया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पीएम मोदी के शासन के 25…

54 minutes ago