खेल

Team India: एक महीने की छुट्टी, फिर वर्ल्ड से पहले 12 मैच! ICC ट्रॉफी जीतने के लिए टीम इंडिया कितनी तैयार?

Team India’s Mission World Cup 2023: डब्ल्यूटीसी फाइनल हारने के बाद टीम इंडिया को फैंस ने जमकर ट्रोल किया. इस हार के साथ ही भारत का ICC ट्रॉफी जीतने का इंतजार खत्म नहीं हो पाया. अब इसी साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप होना है, जो भारत की मेजबानी में ही खेला जाएगा. एक बार फिर फैंस ने रोहित एंड कंपनी से उम्मीद बना ली है. बीसीसीआई भी डब्ल्यूटीसी फाइन की हार के बाद नई रणनीति और टीम में बदलाव की लहर लाने के लिए तैयार है. मगर, क्या आपको पता है की वनडे वर्ल्ड कप खेलने भारत मात्र 12 मैच खेलकर उतरेगा. यानी इन 12 मैचों में टीम को टीम कॉम्बिनेशन तैयार करनी होगी. इसी दौरान टीम मैनेजमेंट को अपनी ओपनिंग जोड़ी, मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजों को आजमाने का मौका रहेगा. अब सवाल ये है कि क्या ये समय काफी है..?

टीम इंडिया को वर्ल्ड कप से पहले 12 वनडे मैच खेलने हैं… 

आईपीएल के तुरंत बाद डब्ल्यूटीसी फाइनल और उसके बाद अब एक महीने का ब्रेक. कई सालों बाद भारतीय खिलाड़ियों को शायद इतना लंबा ब्रेक मिला होगा. चलिए इस ब्रेक को हम साइड में रखकर जमीनी सच्चाई की बात करते हैं. अब टीम इंडिया को जुलाई के पहले हफ्ते में ही वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है, जहां 12 जुलाई से 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलना है. यहीं से भारत अपनी वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट जाएगा. हैरान करने वाली बात यह है कि बेशक वनडे मैच टीम इंडिया को मात्र 12 खेलने मिलेंगे लेकिन आराम उन्हें वर्ल्ड कप तक नहीं मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Indonesia Open 2023 Final: इंडोनेशिया ओपन में भारत ने रचा इतिहास, सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता खिताब

12 दिन में कैसे होगी वर्ल्ड कप की तैयारी?

भारतीय खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप से पहले 12 वनडे मैच खेलने हैं. इसमें 6 मुकाबले (फाइनल खेलने पर) एशिया कप के तहत सितंबर में होंगे. जबकि 6 वनडे मैच द्विपक्षीय सीरीज के तहत खेले जाएंगे. वहीं ये बात भी ध्यान में रखनी होगी की वर्ल्ड कप भारत में ही खेला जाना है, और टूर्नामेंट के आगाज से पहले टीम इंडिया यहां बस तीन वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. हालांकि टी-20 मैच भी खेले जाने है और उनसे भी टीम इंडिया को काफी हद तक मदद मिल जाएगी. लेकिन एक बात गौर करने वाली ये है कि कहीं टीम इंडिया एक बार फिर बिजी शेड्यूल के कारण मुश्किलों में न आ जाए.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

1 hour ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago