देश

कोलकाता में भरभरा कर गिरी निर्माणाधीन इमारत, अब तक दो की मौत तो 13 से ज्यादा लोगों को मलबे से निकाला गया, घटनास्थल पर पहुंचीं सीएम ममता

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रविवार देर रात एक निर्माणाधीन इमारत ढहने के बाद कम से कम 10 लोगों को मलबे में से निकाला गया. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि गार्डन रीच इलाके में हजारी मुल्ला बागान में स्थित पांच मंजिला इमारत देर रात ढह गयी. इसके बाद मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका के मद्देनजर तलाश व बचाव अभियान चलाया गया. वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी घटनास्थल पर पहुंची.

दो लोगों की मौत

कोलकाता के मेटियाब्रुज में पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से 2 लोगों की मृत्यु हुई है, 13 लोगों को मलबे से निकाला गया है और कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने घटनास्थल का दौरा किया और बचाव अभियान का जायजा लिया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘रविवार देर रात गार्डन रीच इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गयी. हमने कुछ लोगों को मलबे में से निकाला है. बचाव अभियान अभी जारी है.’’ वहीं घटनास्थल पर एम्बुलेंस तैनात की गयी हैं.

पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया

स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत के ढहने से पहले कंक्रीट के टुकड़े गिरे थे. उन्होंने बताया कि इमारत के ढहने पर एक तेज आवाज आयी और पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया. घनी आबादी वाले इस इलाके में इमारत का मलबा आसपास की झुग्गियों पर भी गिरा.

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं पश्चिम बंगाल के गृह सचिव और कोलकाता के पुलिस आयुक्त से पश्चिम बंगाल राज्य आपदा प्रबंधन दल के साथ मिलकर तत्काल बचाव व राहत अभियान चलाने का अनुरोध करता हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे संभावित हताहतों के बारे में परेशान करने वाली कॉल आ रही हैं. कृपया ऐसे किसी दल को भेजिए जो पीड़ितों को बचाने में मदद कर सकें, चाहे दमकल कर्मी हों, पुलिस या कोई अन्य दल.’’

इसे भी पढ़ें: बिहार में एनडीए ने तय कर लिया सीट शेयरिंग का फॉर्मूला! जल्द घोषित हो सकती है प्रत्याशियों की लिस्ट

पश्चिम बंगाल के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने कहा, “एक इमारत गिरी है, बचाव अभियान के तहत 13 लोगों को अभी निकाला गया है. मलबे में और लोगों के फंसे होने की संभावना है.”

Rohit Rai

Recent Posts

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

26 seconds ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

2 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

13 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

24 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

29 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

32 minutes ago