देश

Bulandshahr: शिक्षिका ने स्कूल में बच्चों के सामने बनाए आपत्तिजनक डांस वीडियो व रील, BSA ने किया निलम्बित

-सचिन शर्मा

Bulandshahr: रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का भूत इस कदर लोगों पर सवार हो गया है कि लोग अपने प्रोफेशन और अपने माता-पिता की छवि को भी धूमिल करने से नहीं चूक रहे हैं. इन दिनों यूपी की एक शिक्षिका का आपत्तिजनक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो देखकर ये साफ प्रतीत होता है कि वह शिक्षा के मंदिर के सम्मान को भी भूल गई हैं. ये ताजा वीडियो बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका का है. वायरल वीडियो में टीचर अश्लील डांस करते हुए नजर आ रही हैं.

बताया जा रहा है कि शिक्षिका ये वीडियो बच्चों के सामने ही स्कूल में बनाती हैं. ऐसे में सवाल ये उठता है कि जब शिक्षिका ही ऐसी होंगी तो स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को संस्कार कैसे देती होंगी? फिलहाल वीडियो व रील को संज्ञान में लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को निलम्बित कर दिया है और जांच कमेटी का गठन कर दिया है.

बुलंदशहर के रिवाड़ा का है मामला

ये मामला बुलंदशहर (Bulandshahr) के शिकारपुर तहसील के गांव रिवाड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय से सामने आया है. यहां पर शिक्षिका प्रभा नेगी तैनात हैं. बताया जा रहा है कि वह स्कूल में बच्चों से रील और वीडियो बनवाती हैं और खुद आपत्तिजनक डांस करती हैं. क्लास रूम में रील बनाकर वह सोशल मीडिया पर वायरल करती हैं और बच्चो को भी रील में शामिल करती हैं. इस दौरान सोशल मीडिया पर उनके कई रील और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह आपत्तिजनक डांस करते व इशारे करते हुए नजर आ रही हैं. कई और वीडियो में महिला टीचर  किसी डायलाग पर लिप्सिंग करती दिखाई दे रही हैं.

ये भी पढ़ें- Anantnag Encounter: “मेरे बेटे ने देश के लिए शहादत दी, मैं आज रोऊंगी नहीं…”, एनकाउंटर में शहीद हुए मेजर आशीष की मां

गांव वालों ने की शिक्षिका के खिलाफ शिकायत

हैरत की बात ये है कि टीचर के साथ बच्चे भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं जो कि उनके डांस को देख रहे हैं. जो भी वीडिय़ो प्रभा नेगी के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, वो सभी स्कूल में ही बनाए हुए दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में गांव वालों व बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिक्षिका बच्चों को कुछ पढ़ाती नहीं हैं, केवल गंदे-गंदे डांस करती हैं और घर आकर छात्राएं भी उनकी तरह ही डांस करती हैं.  बच्चे के माता पिता ने शिक्षिका के खिलाफ जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए) लक्ष्मीकांत पांडेय से शिकायत की. वीडियो देखने के बाद बीएसए ने प्रभा नेगी को निलम्बित कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

35 minutes ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

2 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

2 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

2 hours ago

राहुल को ‘Modi Phobia’, कांग्रेस नेता पर भड़के महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, जानें और क्या कहा?

राहुल गांधी के फोन टैपिंग वाले आरोप पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने…

3 hours ago

संगम नगरी प्रयागराज में निकली भगवान चित्रगुप्त की भव्‍य शोभायात्रा, ‘संकटमोचक’ बने पूर्व IAS धीरज श्रीवास्तव, चुनावी मैदान में आएंगे नजर?

प्रयागराज में भगवान श्री चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा के दौरान भीड़ में फँसी एक एम्बुलेंस…

3 hours ago