मुंबई एयरपोर्ट पर विमान क्रैश ( Image Source : ANI )
Mumbai Airport: मुंबई हवाईअड्डे पर एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां पर एक चार्टर प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से क्रू मेंबर के साथ-साथ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि विमान में क्रू मेंबर समेत 8 लोग सवार थे. विमान में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह बताई जा रही है. न्यूज एजेंसी ANI ने डीजीसीए के हवाले से कहा कि विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाला वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान VT-DBL मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे 27 पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में 6 यात्री और 2 क्रू मेंबर सवार थे. भारी बारिश के कारण विजिबिलिटी 700 मीटर थी.
जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद विमान के दो टुकड़े हो गए. हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. विमान में सवार व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. दुर्घटनास्थल पर डीजीसीए के कई अधिकारी मौजूद हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…
SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…
Madhya Pradesh Sanitation Workers Strike: सालों तक देश में सबसे स्वच्छ शहर का तमगा लिए…
Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…
Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…
Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…