देश

जंग के बीच गाजा में बुलडोजर एक्शन, अब ये क्या कर रहा है इजरायल?

Israel Hamas War: इजरायली सेना ने जमीनी आक्रमण से पहले उत्तरी गाजा को खाली करने के लिए एक बार फिर से अपील की है. सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में, आईडीएफ के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा, “आपकी तत्काल सुरक्षा के लिए, हम उत्तरी गाजा और गाजा शहर के सभी निवासियों से अस्थायी रूप से दक्षिणी गाजा में शिफ्ट होने की अपील की है. इस बीच इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में बुलडोजर चलाया है.

वेस्ट बैंक के रामल्ला में चला बुलडोजर

इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में रामल्ला में बिना अनुमति बनाए गए शिविर पर बुलडोजर चलाया है. इसमें बंदी बाजेस नखलेह के घर को बुलडोजर से तबाह कर दिया गया है. दूसरी ओर फिलिस्तीन का कहना है कि इजरायल अपराध किए जा रहा है. बिल्डिंग परमिट न होने पर रामल्ला के उत्तर में अल जला जोन शिविर में बाजीस नखलाह के घर को ध्वस्त किया जा रहा है. फिलिस्तीन ने कहा कि वेस्ट बैंक में लोगों के खिलाफ लगातार अपराध को अंजाम दिया जा रहा है. इस बीच इजरायली सेना ने हमास के वायुसेना प्रमुख अबू रकाबा को मार गिराया है. इजरायली सेना ने कहा कि 7 अक्टूबर को हुए हमले की प्लानिंग में रकाबा शामिल था.

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: UN में जॉर्डन का सीजफायर प्रस्ताव, चीन-पाक का समर्थन… भारत ने क्यों बनाई वोटिंग से दूरी?

अब तक 9000 लोगों की मौत

बता दें कि हमास के हमले और इजरायली सेना के जवाबी कार्रवाई में अब तक 9000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. इजरायली सेना ने अब आसमान और जमीन से हमास के ठिकाने को तबाह करने की ठानी है. इजरायली सेना अब टैंकों के साथ गाजा में प्रवेश कर गई है. चुन-चुनकर हमास के लड़ाकों को मौत के घाट उतारा जा रहा है. इजरायली सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से अपने नागरिकों को भी हथियार थमा दिया है. जगह-जगह नागरिकों को बंदूक दी जा रही है.

इजरायली सेना का कहना है कि जब तक हमास को पूरी तरह से बर्बाद नहीं कर देंगे, दम नहीं लेंगे. इजरायली सरकार ने हमला तेज करने का आदेश दे दिया है. वहीं यूएन में इजरायल और हमास के बीच जारी जंग को रोकने के लिए जॉर्डन की ओर से सीजफायर प्रस्ताव भी लाया गया. लेकिन भारत ने मतदान से बिल्कुल दूरी बना ली. भारत ने कहा कि प्रस्ताव में आतंकी समूह हमास का जिक्र भी नहीं किया गया है. वहीं प्रस्ताव को पाकिस्तान और चीन ने अपना समर्थन दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

7 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

29 minutes ago

नवरात्र में पैक्स अध्यक्ष का किया था मर्डर, धनतेरस पर तीनों बदमाशों का हो गया एनकाउंटर; पटना में कोहराम

Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड के…

32 minutes ago

‘छोटे सरकार’ का भौकाल: पटना से प्रयागराज तक सड़क पर दहाड़े अनंत सिंह, देखें स्वागत का धांसू VIDEO

Anant Singh Road Show: मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जा रहे हैं. आरा…

47 minutes ago

रूस पर मेहरबान हैं ट्रंप! रूसी तेल बैन करने वाले अपने ही देश के कानून पर क्यों उठाए सवाल?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…

53 minutes ago