देश

Jharkhand: लातेहार पुलिस की बड़ी सफलता, 8 लाख के इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार, तीन जिलों में था आंतक

Jharkhand News: झारखंड़ में लातेहार पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 8 लाख का इनामी भाकपा माओवादी के सबजोनल कमांडर अघनु गंझू को गिरफ्तार किया है. लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि 8 लाख का इनामी नक्सली भाकपा माओवादी का सबजोनल कमांडर अघनु गंझू किसी बड़ी घटना का अंजाम देने की फिराक में था. उसने इसके लिए चंदवा थाना क्षेत्र के मडमा के बेतार सड़क के पास किसी जगह हमला करने का प्लान बना रहा था.

सूचना के बाद लातेहार एसडीपीओ संतोष मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित छापेमारी को लेकर चंदवा थाना क्षेत्र के मडमा के बेतार सड़क के पास पहुंची. जहां पुलिस को देखकर नक्सली भागने लगा. पुलिस ने दौड़ाकर नक्सली को धर दबोचा है.

नक्सली का तीन जिलों में था आंतक

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सली का लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिले में आतंक था. वहीं लातेहार, लोहरदगा, गुमला और रांची जिले के विभिन्न थाना में कुल 78 मामलों में मुख्य आरोपी था. वहीं लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी माओवादी का हार्डकोर नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में विचार कर रहा था.

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी में अपनी राजनीति का मनवाया था लोहा, अब चंबल में पिता के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं भरत चतुर्वेदी 

पुलिस पर हमला करने का आरोपी

सूचना के बाद पुलिस की एक टीम गठित की गई और पुलिस की टीम ने 8 लाख का इनामी नक्सली अघनु गंझू को गिरफ्तार कर लिया. इसके ऊपर कल 78 घटनाओं में शामिल होने का आरोप है. साल 2019 में चंदवा थाना क्षेत्र के लुकाया मोड़ के पास पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल था.

– भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

ट्रंप ने दे दी भारत को टैरिफ से छूट, रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…

9 minutes ago

IIT-NIT का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ा अलर्ट! JEE Mains 2027 के रजिस्ट्रेशन पर आया नया अपडेट

JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…

27 minutes ago

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

39 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

46 minutes ago