देश

बिजनेसमैन विष्णु अग्रवाल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

Ranchi : झारखंड के उद्योगपति व व्यवसायी विष्णु अग्रवाल ने गुरुवार को रांची पहुंचने पर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की. मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी उपस्थित थे. वित्त मंत्री से बातचीत के दौरान व्यवसायी अग्रवाल नें उन्हें बताया कि झारखंड खनिज संपदा के मामलें में धनी प्रदेश है. यहां की खनिज संपदा से पूरे देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है. कोयला उत्पादन में देश भर में झारखंड पहले नंबर पर है और यहां के कोयले से ही देश भर की कई थर्मल पावर कंपनियां चल रही हैं. साथ ही पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में भी कोयले की खदानें हैं. इसके अलावा झारखंड में लौह अयस्क सहित अन्य खनिजों का भी अकूत भंडार है. अग्रवाल ने वित्त मंत्री को सुझाव दिया कि झारखंड व पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में खनिजों पर आधारित उद्योगों की स्थापना की जा सकती है. इससे दोनों राज्यों के साथ ही साथ देश का भी विकास होगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 minute ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

58 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

2 hours ago