Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिजनेसमैन विष्णु अग्रवाल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

झारखंड खनिज संपदा के मामलें में धनी प्रदेश है. यहां की खनिज संपदा से पूरे देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है. कोयला उत्पादन में देश भर में झारखंड पहले नंबर पर है

Businessman Vishnu Aggarwal met Nirmala Sitharaman

Businessman Vishnu Aggarwal met Nirmala Sitharaman

Ranchi : झारखंड के उद्योगपति व व्यवसायी विष्णु अग्रवाल ने गुरुवार को रांची पहुंचने पर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की. मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी उपस्थित थे. वित्त मंत्री से बातचीत के दौरान व्यवसायी अग्रवाल नें उन्हें बताया कि झारखंड खनिज संपदा के मामलें में धनी प्रदेश है. यहां की खनिज संपदा से पूरे देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है. कोयला उत्पादन में देश भर में झारखंड पहले नंबर पर है और यहां के कोयले से ही देश भर की कई थर्मल पावर कंपनियां चल रही हैं. साथ ही पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में भी कोयले की खदानें हैं. इसके अलावा झारखंड में लौह अयस्क सहित अन्य खनिजों का भी अकूत भंडार है. अग्रवाल ने वित्त मंत्री को सुझाव दिया कि झारखंड व पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में खनिजों पर आधारित उद्योगों की स्थापना की जा सकती है. इससे दोनों राज्यों के साथ ही साथ देश का भी विकास होगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital