देश

Buxar: परिवार के साथ गंगा में नहाने आए 4 बच्चे डूबे, काफी मशक्कत के बाद पानी से निकाले गए, 3 मृत घोषित

Children Drowning in Ganga River: बिहार के बक्सर जिले में इन दिनों नदी का जलस्‍तर काफी अधिक है. बावजूद इसके नदी में नहाने वालों की तादाद कम नहीं हो रही. खबर है कि वहां नहाने के दौरान तीन किशोरों की गंगा में डूबने से मौत हो गई है. स्‍थानीय लोगों ने काफी मशक्‍कत के बाद उन किशोरों को पानी के अंदर से निकाला. उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया. हालांकि, किसी की जान नहीं बच पाई.

लक्ष्मीपुर कृतपुरा गंगाघाट पर हादसा
घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर कृतपुरा गंगाघाट की है, जहां कुछ लोग शुक्रवार को श्राद्ध कर्म के बाद गंगा नदी में स्नान कर रहे थे. उसी दौरान परिवार का एक किशोर नदी में डूबने लगा. वहां नहा रहे अन्‍य बच्‍चों ने उस किशोर को बचाने की कोशिश की. इस दौरान अन्‍य बच्‍चे भी डूबने लगे. वहां मौजूद कुछ लोग उनकी ओर दौड़ पड़े. मगर, जब तक उनको निकाला गया, तब तक पानी उन किशोरों के फेफड़ों में घुस चुका था. बाद में सदर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने तीन किशोरों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, चौथे का इलाज जारी था.

यह भी पढ़ें: क्‍या सीमा हैदर और सचिन ने रीति-रिवाज से की थी शादी? सामने आई तस्‍वीरें, कहा- नेपाल के मंदिर में लिए 7 फेरे

परिवारों में रुदन मचा, एक किशोर का उपचार जारी
संवाददाता ने बताया कि जिन बच्‍चों की जान गई, उनमें से एक सत्यम मिश्रा (14) पिता संजय मिश्रा, लक्ष्मीपुर कृतपुरा का रहने वाला था. दूसरा विकास मिश्रा (13) पिता मनोज मिश्रा, डुमराँव से और तीसरा प्रियांशु मिश्रा पिता धनंजय मिश्रा मुगलसराय का रहने वाला था. डॉक्‍टर्स के मुताबिक, प्रियांशु मिश्रा धनंजय मिश्रा मुगलसराय अभी बक्सर के सदर अस्पताल में उपचाराधीन है. वहीं, अन्‍य किशोरों के शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. घटना के बाद से मृतक किशोरों के परिवारों में रुदन मचा हुआ है. परिजन गमगीन हैं.

— भारत एक्सप्रेस

प्रशांत राय

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

35 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago