Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Buxar: परिवार के साथ गंगा में नहाने आए 4 बच्चे डूबे, काफी मशक्कत के बाद पानी से निकाले गए, 3 मृत घोषित

Buxar News: बक्सर में लक्ष्मीपुर कृतपुरा गंगाघाट पर स्नान के दौरान जानलेवा हादसा हुआ. यहां चार किशोर एक-दूसरे की जान बचाने की कोशिश में डूब गये. उनमें से 3 को अस्‍पताल में मृत घोषित कर दिया गया. अब परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ganga river
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Children Drowning in Ganga River: बिहार के बक्सर जिले में इन दिनों नदी का जलस्‍तर काफी अधिक है. बावजूद इसके नदी में नहाने वालों की तादाद कम नहीं हो रही. खबर है कि वहां नहाने के दौरान तीन किशोरों की गंगा में डूबने से मौत हो गई है. स्‍थानीय लोगों ने काफी मशक्‍कत के बाद उन किशोरों को पानी के अंदर से निकाला. उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया. हालांकि, किसी की जान नहीं बच पाई.

लक्ष्मीपुर कृतपुरा गंगाघाट पर हादसा
घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर कृतपुरा गंगाघाट की है, जहां कुछ लोग शुक्रवार को श्राद्ध कर्म के बाद गंगा नदी में स्नान कर रहे थे. उसी दौरान परिवार का एक किशोर नदी में डूबने लगा. वहां नहा रहे अन्‍य बच्‍चों ने उस किशोर को बचाने की कोशिश की. इस दौरान अन्‍य बच्‍चे भी डूबने लगे. वहां मौजूद कुछ लोग उनकी ओर दौड़ पड़े. मगर, जब तक उनको निकाला गया, तब तक पानी उन किशोरों के फेफड़ों में घुस चुका था. बाद में सदर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने तीन किशोरों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, चौथे का इलाज जारी था.

यह भी पढ़ें: क्‍या सीमा हैदर और सचिन ने रीति-रिवाज से की थी शादी? सामने आई तस्‍वीरें, कहा- नेपाल के मंदिर में लिए 7 फेरे

परिवारों में रुदन मचा, एक किशोर का उपचार जारी
संवाददाता ने बताया कि जिन बच्‍चों की जान गई, उनमें से एक सत्यम मिश्रा (14) पिता संजय मिश्रा, लक्ष्मीपुर कृतपुरा का रहने वाला था. दूसरा विकास मिश्रा (13) पिता मनोज मिश्रा, डुमराँव से और तीसरा प्रियांशु मिश्रा पिता धनंजय मिश्रा मुगलसराय का रहने वाला था. डॉक्‍टर्स के मुताबिक, प्रियांशु मिश्रा धनंजय मिश्रा मुगलसराय अभी बक्सर के सदर अस्पताल में उपचाराधीन है. वहीं, अन्‍य किशोरों के शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. घटना के बाद से मृतक किशोरों के परिवारों में रुदन मचा हुआ है. परिजन गमगीन हैं.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital