देश

RLD के टिकट पर चंद्रशेखर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? यूपी में क्यों होने लगी चर्चा

Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad News: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को लेकर आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने एक बयान दिया है, जिसके बाद यूपी में सियासी हलचल बढ़ गई है. जयंत चौधरी ने कहा कि चंद्रशेखर जल्द ही संसद में होंगे. अब जयंत चौधरी के इस बयान पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. आरएलडी प्रमुख के बयान के बाद ऐसी चर्चाएं तेज हो गई हैं कि चंद्रशेखर आरएलडी के टिकट पर सहारनपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. जयंत चौधरी आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए.

इसी दौरान जयंत चौधरी ने चंद्रशेखर आजाद को लेकर कहा कि वे जल्द ही संसद में होंगे. यूपी में आरएलडी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ा था. जयंत की पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी की कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है. पश्चिमी यूपी की जाट बहुल सीटों पर उम्मीदवार उतारने की चर्चाएं पहले भी हो चुकी हैं. हालांकि, सपा-रालोद गठबंधन में सीटों का बंटवारा अभी नहीं हुआ है. जयंत चौधरी हाल ही में विपक्षी दलों की बैठक में भी शामिल हुए थे.

जयंत चौधरी ने तमाम अटकलों पर लगाया विराम
ऐसे में देखना दिलचल्प होगा कि इस गठबंधन में सीटों के बंटवारे का क्या फॉर्मूला निकलकर सामने आता है. पश्चिमी यूपी में जाट समुदाय के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत मानी जाती है. वहीं, हाल ही में ऐसी खबरें आ रही थीं कि जयंत चौधरी सपा से किनारा कर एनडीए में शामिल हो सकते हैं. लेकिन विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होकर जयंत चौधरी ने तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया.

यह भी पढ़ें: सीमा हैदर को लेकर सचिन के गांव में छिड़ा विवाद, दो गुटों की भिड़ंत के बाद तनाव, पुलिस तैनात

चंद्रशेखर पर देवबंद में हुआ था जानलेवा हमला
पिछले महीने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ‘रावण’ पर देवबंद में जानलेवा हमला हुआ था. बता दें कि चंद्रशेखर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी हैं. बीते 28 जून को उन पर देवबंद में जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें 4 गोलियां उनकी ओर चलाई गई थीं. एक गोली चंद्रशेखर की कमर को छूकर निकली. हमले के दौरान हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार का इस्तेमाल किया गया था. इस हमले के विरोध में ही जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन हो रहा है. शुक्रवार को जयंत चौधरी इसी विरोध-प्रदर्शन का हिस्‍सा बने.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 minute ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

35 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago