खेल

IND vs WI: खत्म हुआ इंतजार, 1677 दिनों बाद विदेशी जमीन पर आया विराट कोहली का शतक, 500वें मैच में सेंचुरी जड़ने वाले बने पहले खिलाड़ी

IND vs WI 2nd Test: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक जड़ दिया है. ये उनके करियर का 29वां टेस्ट शतक है. इस शतक के साथ ही विराट कोहली 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. उनसे पहले 9 खिलाड़ियों ने 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, लेकिन कोई भी 48 से ज्यादा स्कोर नहीं बना पाया था.

शतक जड़ने के साथ ही बना डाला कीर्तिमान

शतकों की बात करें तो तीनों फॉर्मेट मिलाकर यह विराट का 76वां शतक है. एकदिवसीय मैचों वह 46 और टी20 में एक शतक लगा चुके हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के पहले सत्र में विराट कोहली ने टेस्ट में अपने शतकों का सूखा खत्म किया. गैब्रियल की गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजकर विराट ने अपना शतक पूरा किया. वे 118 रनों के स्कोर पर खेल रहे हैं. जबकि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 53 रन बनाकर नाबाद है. वहीं टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 337 रन हो गया है.

कोहली ने लंबे अरसे बाद विदेशी जमीन पर टेस्ट शतक लगाया है. इससे पहले उन्होंने आखिरी टेस्ट शतक 16 दिसंबर 2018 को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में पूरा किया था. इसके 1677 दिन और 31 पारियों के बाद अब विदेशी जमीन पर विराट के बल्ले से शतक निकला है.

इसके पहले, दूसरे टेस्ट के पहले दिन विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की और स्टंप्स के वक्त 87 रनों के स्कोर पर नाबाद लौटे थे. कोहली ने जडेजा के साथ मिलकर भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन चार विकेट पर 288 रन तक पहुंचा दिया था.

ये भी पढ़ें: ENG vs AUS 4th Test: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 317 रन, वोक्स ने झटके 5 विकेट, इंग्लैड को लगा दूसरा झटका

रोहित-यशस्वी ने पहले दिन की शतकीय साझेदारी

टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा (80) और यशस्वी जायसवाल (57) ने 139 रन की ओपनिंग साझेदारी की. इसके बाद दूसरे सत्र में कल वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए चार विकेट चटकाए. भारत ने आखिरी सत्र में 33 . 2 ओवर में 106 रन बनाए और एक भी विकेट नहीं गंवाया था. इससे पहले भारत ने रोहित, जायसवाल, शुभमन गिल (10) और अजिंक्य रहाणे (8) के विकेट गंवाए थे. वहीं वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने दूसरे सत्र में बेहतर गेंदबाजी की और इसका फायदा भी मेजबानों को मिला था जब रोहित-जायसवाल के बाद शुभमन और रहाणे जल्द पवेलियन लौट गए थे. लेकिन विराट कोहली ने जडेजा के साथ मिलकर न केवल पारी को आगे बढ़ाया बल्कि भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

21 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

46 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

56 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

1 hour ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 hour ago