फोटो-सोशल मीडिया
UP Bypolls: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा के बीच सियासी जंग देखने को मिल सकती है. दरअसल प्रदेश की दो सीटों पर उपचुनाव का एलान होने वाला है. हालांकि अभी इसको लेकर कोई तारीख सामने नहीं आई है और ये उपचुनाव कब होगा, इसको लेकर भी कोई स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है लेकिन राजनीतिक गलियारों में दो सीटों पर उपचुनाव को लेकर चर्चा जोरों पर हो रही है. दरअसल एक भाजपा विधायक को कोर्ट द्वारा 25 साल की सजा सुनाए जाने के बाद उपचुनाव को लेकर चर्चा ने जोर पकड़ लिया है.
गौरतलब है कि, दुद्धी विधानसभा सीट से भाजपा के वर्तमान विधायक रामदुलार गोंड को एक नाबालिग लड़की से रेप के मामले में 25 साल की सजा सुनाई गई है. सोनभद्र की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनको ये सजा सुनाई है. हालांकि अभी उनकी सदस्यता रद्द होने की औपचारिकता बाकी है, लेकिन ये माना जा रहा है कि कोर्ट द्वारा फैसला आने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होना तय है. ऐसे में उनकी सदस्यता रद्द होते ही दुद्धी विधानसभा सीट जल्द रिक्त घोषित हो जाएगी और फिर यहां पर उपचुनाव कराया जाएगा. कहा जा रहा है कि दुद्धी सीट को रिक्त घोषित करने की अधिसूचना जल्द ही जारी हो जाएगी. तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की लखनऊ पूर्व सीट से विधायक रहे बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन का बीते महीने निधन हो गया था. तभी से ये सीट रिक्त चल रही है. बता दें कि लखनऊ पूर्व से विधायक और पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के बेटे आशुतोष टंडन का निधन 9 नवंबर को हो गया था, जिससे उत्तर प्रदेश में दो सीटों पर उपचुनाव होना तय माना जा रहा है. ऐसे में कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले इन दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को देखते हुए भाजपा और सपा के बीच सियासी जंग देखने को मिल सकती है और ये देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि जहां भाजपा के विधायक रहे हैं वहां पर उपचुनाव में सपा की साइकिल दौड़ेगी या नहीं.
हालांकि 18वीं विधानसभा में रामदुलार गोंड चौथे सदस्य होंगे, जिनकी कोर्ट से सजा पाने के बाद सदस्यता रद्द होगी. मालूम हो कि इससे पहले सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की सदस्यता भी रद्द की जा चुकी है. तो वहीं खतौली से भाजपा विधायक रहे विक्रम सिंह सैनी की भी सदस्यता रद्द हो चुकी है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…
Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…
Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…
PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…
Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…