विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी
ByPoll Results: देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई थी. उत्तर प्रदेश की मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट के नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. यहां पर बीजेपी और सपा के बीच मुकाबला था. बीजेपी ने पूर्व मंत्री दारासिंह चौहान को और सपा ने सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था. दारा सिंह चौहान कुछ दिन पहले ही सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे.
दूसरी तरफ सपा को विपक्षी गठबंधन इंडिया ने समर्थन दिया था. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे. ऐसे में ये लड़ाई काफी रोचक नजर आ रही थी. माना जा रहा था इस उपचुनाव के नतीजे इंडिया गठबंधन की आगे की राह को तय करेंगे. देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी, यूपी की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, झारखंड की डुमरी, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर, केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे. त्रिपुरा की दोनों सीटों और उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. वहीं केरल में एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की. पं. बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का जलवा बरकरार दिखा और धुपगुड़ी सीट पर पर उसके उम्मीदवार की जीत हुई. वहीं झारखंड की डुमरी सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के खाते में गई. यूपी की घोसी सीट पर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें थीं. मुकाबला सपा से भाजपा में गए दारा सिंह चौहान और सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह के बीच था. जहां सपा के सुधाकर सिंह की जीत हुई.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…
Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…
6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…